{"_id":"61e9c5c6d3deb4372c2b0ebb","slug":"up-news-a-youth-has-missing-with-girlfriend-and-bike-of-her-father-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का मामला: प्रेमिका के साथ उसके पिता की बाइक भी ले उड़ा प्रेमी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का मामला: प्रेमिका के साथ उसके पिता की बाइक भी ले उड़ा प्रेमी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार
Fri, 21 Jan 2022 01:57 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी , सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:57 AM IST
सार
सहारनपुर में प्रेम-प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ उसके पिता की बाइक भी लेकर उड़ गया।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद के देवबंद में कोतवाली क्षेत्र का गांव निवासी एक युवक प्रेम प्रसंग के चलते युवती को बहला फुसलाकर ले गया। इतना ही नहीं युवक प्रेमिका को उसी के पिता की बाइक पर साथ लेकर गया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पीड़ित व्यक्ति द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि दो दिन पूर्व जब परिजन जागे तो देखा बेटी घर से गायब थी। इतना ही नहीं देखने पर यह भी पता चला कि घर में खड़ी बाइक और कमरे में अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण व हजारों रुपये की नकदी भी गायब है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: सपा ने बिजनौर में घोषित किए प्रत्याशी, जिलाध्यक्ष ने की पुष्टि, यहां देखिए पूरी लिस्ट
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, तलाश करने के दौरान कुछ लोगों ने बताया कि गांव निवासी युवक को बाइक पर बेटी को ले जाते हुए देखा है। आरोप है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है ही नहीं। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई जरूर की जाएगी।
यह भी पढ़ें: चुनावी घमासान: चंद्रशेखर ने मेरठ की हॉट सीट पर खेला बड़ा दांव, चर्चित भूपेंद्र बाफर को बनाया प्रत्याशी, जानें क्यों है बदनाम