फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A youth has died in road accident in Saharanpur

सहारनपुर : छोटे हाथी ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 28 May 2022 10:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 28 May 2022 10:11 PM IST
सार

एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
UP News: A youth has died in road accident in Saharanpur
सिरोही में सड़क हादसा - फोटो : Social Media

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता में ग्राम कल्लरपुर राजपूत के पास छोटे हाथी की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटा हाथी को कब्जे में लेकर शव को सीएचसी पर पहुंचाया। 

विज्ञापन


शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे देवबंद निवासी दानिश (26) पुत्र दिलशाद नानौता से अपने घर बाइक द्वारा जा रहा था। दानिश जैसे ही थाना क्षेत्र के गांव कल्लरपुर राजपूत के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी नानौता पर लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: मोहब्बत से शादी तक पहुंचा रिश्ता, फिर मारपीट करने लगा पति, खाने के लिए नहीं देता था रोटी, देखें मर्डर की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को अंजाम देकर छोटा हाथी चालक वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने छोटे हाथी को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस संबंध में कार्यवाहक थानाध्यक्ष शीतल कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: शहादत: अंकित को गोली लगी है.., परिवार को संभालना, एक कॉल से घर में पसरा मातम, आंसू बहाते कटी परिजनों की रात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed