फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP News: A house was shown as a mosque in Uttarakhand and the police arrested the accused property dealer Abdul Hafiz

बड़ा फर्जीवाड़ा: उत्तराखंड में दूसरे के मकान को दर्शाया मस्जिद, दबोचा गया आरोपी अब्दुल हाफिज

Thu, 28 Oct 2021 06:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Oct 2021 06:32 PM IST
सार

उत्तराखंड में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। सहारनपुर के रहने वाले आपोपी प्रॉपर्टी डीलर ने दूसरे के मकान को मस्जिद दर्शा दिया है। पुलिस ने आरोपी अब्दुल हाफिज को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
UP News: A house was shown as a mosque in Uttarakhand and the police arrested the accused property dealer Abdul Hafiz
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में एक प्रॉपर्टी डीलर ने ज्वालापुर (उत्तराखंड) में दूसरे के मकान को अपना बताते हुए मस्जिद दर्शा दिया। फर्जी कागजात तैयार करके उसे वक्फ घोषित कराने के लिए आवेदन कर दिया। आरोप यह भी है कि उसने मस्जिद के नाम पर चंदा उगाही भी शुरू करा दी थी। मामला खुलने पर रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद ज्वालापुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी अब्दुल हाफिज सहारनपुर के मोहल्ला खान आलमपुरा का रहने वाला है और प्रापर्टी डीलर है। उसके खिलाफ उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार के मोहल्ला कैथवाड़ा निवासी जावेद आलम ने कोतवाली ज्वालापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसमें अब्दुल हाफिज के पुत्र मुस्तफा व मुजबता को भी आरोपी बनाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि ज्वालापुर स्थित जावेद आलम के मकान को मस्जिद दर्शाते हुए वक्फ घोषित कराने की प्रक्रिया फर्जी कागजों के जरिये की गई। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के निरीक्षक ने जांच की तो सच्चाई सामने आई कि मकान अब्दुल हाफिज या उसके बेटों के नाम नहीं है। इसी के चलते बुधवार शाम ज्वालापुर थाना पुलिस ने खानआलमपुरा से अब्दुल हाफिज को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मौके पर उसके पुत्र नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पति का मर्डर: करवाचौथ के दिन उजाड़ा अपना घर, कत्ल के जुर्म में पत्नी गई जेल, खौफनाक है पूरी वारदात

सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि ज्वालापुर पुलिस आरोपी को पकड़कर कर ले गई। जांच में पता चला है कि मस्जिद के नाम पर आरोपी ने चंदा भी वसूला है, जिसके खिलाफ सिडकुल थाने में भी रिपोर्ट दर्ज है।

यह भी पढ़ें: मेरठ : दो लाख रुपये की रिश्वत लेता विद्युत निगम का अधीक्षण अभियंता गिरफ्तार, निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed