फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति का मर्डर: करवाचौथ के दिन उजाड़ा अपना घर, कत्ल के जुर्म में पत्नी गई जेल, खौफनाक है पूरी वारदात

Thu, 28 Oct 2021 08:34 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Oct 2021 08:34 AM IST
विज्ञापन
Baghpat Varun Murder case: The accused wife has been sent to jail and the search for the accused lover is on in this case
वरुण की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

वरुण की हत्या के मामले में बुधवार को बड़ौत पुलिस ने उसकी पत्नी मोनिसा उर्फ मनी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, बाउंसर प्रेमी नागेंद्र गुर्जर की तलाश में बागपत और मेरठ पुलिस ने दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। 

बागपत के बिजरौल गांव में रविवार रात करवाचौथ वाले दिन बिट्टू उर्फ वरुण तोमर की उसके घर से ही अगवा कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार को उसका शव परतापुर के काजमाबाद गून गांव के पास मिला था। वरुण के भाई अरुण की तहरीर पर बड़ौत थाने में वरुण की पत्नी मोनिसा व उसके प्रेमी नागेंद्र गुर्जर निवासी खड़खड़ी, खरखौदा व उसके दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं पुलिस के मुताबिक मोनिसा ने बताया कि नागेंद्र से उसके दो साल से संबंध थे। नागेंद्र को करवाचौथ के दिन मोनिसा ने बुलाया। पति को खाने में नशीला पदार्थ दिया। नागेंद्र उसको घर से उठाकर ले गया और गोली मार दी। 

Baghpat Varun Murder case: The accused wife has been sent to jail and the search for the accused lover is on in this case
वरुण की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

बुधवार को बड़ौत पुलिस ने मोनिसा को बागपत कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि नागेंद्र की जानकारी हॉस्पिटल से भी ली जा रही है, जहां वह बाउंसर था।

Baghpat Varun Murder case: The accused wife has been sent to jail and the search for the accused lover is on in this case
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस ने वरुण की पत्नी को जेल भेजा  
बिजरौल गांव के वरुण हत्याकांड में हिरासत में ली गई उसकी पत्नी मोनिसा को पुलिस पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। मगर, मोनिसा का प्रेमी नागेंद्र और उसका साथी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Baghpat Varun Murder case: The accused wife has been sent to jail and the search for the accused lover is on in this case
लोगों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पुलिस मोनिसा उर्फ मीनू उर्फ अमिषा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में उसने कई खुलासे किए थे कि कैसे उसने वरुण को खाने में नशे की गोलियां दी। यह गोलियां उसे नागेंद्र ने दी थी। बेहोश होने के बाद वरुण को नागेंद्र गाड़ी में डाल कर ले गया था और उसकी हत्या कर शव को परतापुर क्षेत्र में फेंक दिया था। 

विज्ञापन
Baghpat Varun Murder case: The accused wife has been sent to jail and the search for the accused lover is on in this case
वरुण की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

इसके बाद मोनिसा बिना गेट बंद किए ही सो गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मोनिसा को पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं नागेंद्र और उसके साथी की तलाश जारी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed