फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Fire breaks out in spare parts shop in Saharanpur, family narrow escaped

यूपी : सहारनपुर में स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा परिवार, लाखों का सामान जलकर राख

Mon, 18 Apr 2022 02:57 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 18 Apr 2022 02:57 PM IST
सार

सहारनपुर के मिर्जापुर में सड़क पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान और  ऊपर बने मकान में सोमवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से मकान गोदाम व दुकान में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हीं ऊपर मकान में रह रहा परिवार भी बाल बाल बचा। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

विज्ञापन
UP: Fire breaks out in spare parts shop in Saharanpur, family narrow escaped
सहारनपुर में आग की घटना - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सोमवार सुबह मिर्जापुर कस्बे में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर स्थित एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान में आग लगने से लाखो रुपए का घरेलू व दुकान का सभी सामान जलकर खाक हो गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर कस्बे में व्यापारी हाजी मुशर्रफ अली का ऊपर मकान और नीचे सड़क पर स्पेयर पार्ट्स की दुकान और पीछे गोदाम है। सोमवार को अचानक शॉर्ट सर्किट होने से उसे मकान भयंकर आग लग गई और ऊंची ऊंची लपटें उठने लगीं।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: कोर्ट मैरिज करने पर दी खौफनाक सजा: दामाद को पहले मारी गोली, फिर गला रेतकर हत्या, बचाने आई पत्नी व बहन पर भी चाकू से किए वार, हमलावर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देखते ही देखते आग नीचे दुकान में जा पहुंची और वहां से आग गोदाम तक जा पहुंची। ऊपर मकान में रह रहे हाजी मुशर्रफ का परिवार बामुश्किल बराबर के मकान के टीन शेड के रास्ते ग्रामीणों ने सकुशल नीचे उतारा।

 

आग लपटें इतनी तेजी से फैली कि दुकान और गोदाम में रखा लगभग 20 लाख रुपए के स्पेयर पार्ट्स एवम घरेलू सामान जलकर हुआ खाक हो गया। आग में सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची।  फॉयर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर बामुश्किल काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed