फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP elections: Jai Shri Ram echoed in the meeting of SP candidate Dharam Singh Saini, said in anger I am not wearing bangles

युपी चुनाव: सपा प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी की सभा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, गुस्से में बोले- मैंने चुड़ियां नहीं पहन रखी हैं

Fri, 28 Jan 2022 06:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Jan 2022 06:25 PM IST
सार

सहारनपुर में सपा प्रत्याशी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो पहले कुछ लोग जम श्रीराम के जयकारे लगाते सुनाई दे रहे हैं। इसके बाद सपा प्रत्याशी गुस्से में कह रहे हैं कि ऐसा नहीं है कि मैंने चुड़ियां पहन रखी है। 

विज्ञापन
UP elections: Jai Shri Ram echoed in the meeting of SP candidate Dharam Singh Saini, said in anger I am not wearing bangles
सपा प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनावी समर के बीच नकुड़ से सपा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग जय श्रीराम के जयकारे लगा रहे हैं। इसके बाद सपा प्रत्याशी को भी गुस्सा आ गया। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैंने चूड़ियां पहन रखी हैं। तुम लोग अपने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन करो, लेकिन इस तरह माहौल खराब करने की कोशिश नहीं न करो। अगर ऐसा करोगे तो मैं सैनियों के गांवों में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ियां घुसनी ही बंद करा दूंगा।

विज्ञापन


यह वीडियो नकुड़ विधानसभा के चिलकाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पर गुरुवार की रात सपा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर धर्म सिंह सैनी ने कहा कि भाइयों अगर तुम लोग इस तरह माहौल खराब करने की कोशिश करोगे तो मैं भाजपा प्रत्याशी का विरोध करवा दूंगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: सहारनपुर में घर-घर वोट मांगेंगे अमित शाह, माता शाकुंभरी देवी के पहली बार करेंगे दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा श्रीराम तुम्हारे हैं तो वो हमारे भी हैं। मैंने कोई चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। मैं सैनियों के गांव में भाजपा प्रत्याशी की गाड़ियां घुसनी बंद करवा दूंगा। अगर कोई कहता है कि भाजपा वालों के ही श्रीराम हैं तो हमारे सैनियों के भी श्रीराम हैं। इसलिए इस तरह की बेकार की कोई बात मत करें। हमारी बात अच्छी लगे तो हमारा समर्थन करो, अगर अच्छी नहीं लगी तो अपने प्रत्याशी का समर्थन करो, जिसकी जहां इच्छा है, वहां वोट करें।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: निशाने पर अखिलेश, सीएम योगी बोले- गुंडागर्दी और माफियागर्दी से त्रस्त यूपी आज खुले में ले रहा सांस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed