फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election 2022 : Asaduddin Owaisi targeted BJP-SP and said if the government is formed, three deputy chief ministers will be made in the state

UP Election: भाजपा-सपा पर खूब गरजे ओवैसी, बोले- सरकार बनी तो तीन उप मुख्यमंत्री बनाएंगे, दो पिछड़े वर्ग के और एक मुस्लिम

Fri, 11 Feb 2022 03:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Feb 2022 03:50 PM IST
सार

सहारनपुर पहुंचे ओवैसी ने भाजपा और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा सिर्फ सपा को ही वोट देने से भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार बनी तो तीन उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, जिनमें दो पिछड़े वर्ग के और एक मुस्लिम होगा।

विज्ञापन
UP Election 2022 :  Asaduddin Owaisi targeted BJP-SP and said if the government is formed, three deputy chief ministers will be made in the state
सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों को राजनीतिक पार्टियां सिर्फ वोट के रूप में इस्तेमाल करती हैं और जब मुस्लिम समाज को हक देने का मामला आता है तो मीठी गोलियां खिला देती हैं। 

विज्ञापन


सहारनपुर के पिलखनी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने समाजवादी पार्टी को निशाने पर रखते हुए कहा कि मुस्लिमों केवल समाजवादी पार्टी को वोट देने से ही भला नहीं होगा, उन्हें अपना हक हकूक भी समाजवादी पार्टी से मांगना चाहिए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा 19 प्रतिशत होने के बावजूद मुसलमान आज भी राजनीतिक पार्टियों के दरवाजे पर टिकट के लिए गिड़गिड़ाता है, जबकि दो पर्सेंट या तीन परसेंट भागीदारी वाली पार्टियां राजनीतिक रूप से मजबूत हैं।

यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यदि सरकार बनी तो ढाई साल के लिए बाबू सिंह कुशवाहा मुख्यमंत्री होंगे और ढाई साल के लिए मजलिस का नेता मुख्यमंत्री बनेगा। ओवौसी ने कहा तीन उप मुख्यमंत्री बनाए जाएंगे, जिसमें दो अति पिछड़े वर्ग के और एक मुस्लिम समुदाय का उप मुख्यमंत्री होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed