फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP election 2022: Asaduddin Owaisi attack is related to a youth of Deoband

देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Thu, 03 Feb 2022 10:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी , सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी , सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 03 Feb 2022 10:00 PM IST
सार

असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले के तार देवबंद से जुड़ रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हमले में एक युवक देवबंद का रहने वाला है। वहीं खुफिया एजेंसी जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
UP election 2022: Asaduddin Owaisi attack is related to a youth of Deoband
प्रदर्शन करते देवबंद के लोग। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर हापुड़ में हुए जानलेवा हमले के विरोध में पार्टी प्रत्याशी हाफिज उमेर मदनी के नेतृत्व में समर्थकों ने प्रदर्शन किया, साथ ही उन्होंने सरकार के साथ ही पुलिस प्रशासन से हमलावरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन

 
गुरुवार की रात्रि करीब आठ बजे असदुद्दीन ओवैसी समर्थक दारुल उलूम चौक पर इकट्ठा हुए। यहां से वह प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देवबंद-गंगोह बाईपास स्थित उर्दू गेट पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकसुर में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रोचक किस्सा:  ...जब चौधरी चरण सिंह ने शराब कारोबारी से चंदा लेने से कर दिया था इंकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पर जानलेवा हमला होना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है। जिसकी निष्पक्ष रूप से जांच होनी चाहिए, साथ ही हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने साइम सिद्दीकी, शोएब बर्नी, मो. उवैस, कासिम उस्मानी सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार
किठौर से मेरठ आते समय एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले में हापुड़ पुलिस ने दो आरोपी (सचिन निवासी बादलपुर, नोएडा और शुभम निवासी सहारनपुर) को गिरफ्तार किया है। सूत्र बताते हैं कि गिरफ्त में आए आरोपियों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि हमलावरों में से एक देवबंद का रहने वाला है। जो कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव का निवासी है। पुलिस और खुफिया एजेंसी के अधिकारी उसके संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed