फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: UP Police Constable Accused of Assaulting Wife Over ₹15 Lakh Dowry Demand

Saharanpur: 15 लाख रुपये के लिए सिपाही पति ने पत्नी को पीटा, बेटे समेत घर से निकाला

Thu, 29 Oct 2026 05:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 29 Oct 2026 05:41 PM IST
सार

सहारनपुर में 15 लाख रुपये दहेज मांगने और पत्नी को तीन साल के बेटे सहित घर से निकालने के आरोप में सिपाही पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Saharanpur: UP Police Constable Accused of Assaulting Wife Over ₹15 Lakh Dowry Demand
घरेलु हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद में हकीकत नगर की दयाल कॉलोनी निवासी रेखा रानी सिरोही ने महिला थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 29 नवंबर 2021 को बुलंदशहर जिले के छपरावत गांव निवासी जितेंद्र तेवतिया उर्फ जोनी के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, पति के पुलिस विभाग में कार्यरत होने का हवाला देकर ससुराल पक्ष के लोग स्कॉर्पियो कार नहीं मिलने पर ताने देते थे। साथ ही 15 लाख रुपये अतिरिक्त लाने का दबाव बनाया जाता था।

विज्ञापन


मारपीट कर बच्चे समेत घर से निकालने का आरोप
रेखा रानी ने आरोप लगाया कि 28 जुलाई 2023 को ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट की और तीन साल के बेटे समेत घर से निकाल दिया। उन्होंने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि पति ने भी 15 लाख रुपये की मांग पूरी हुए बिना उन्हें साथ रखने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

मध्यस्थता केंद्र में समझौते के बाद भी नहीं बदला व्यवहार
पीड़िता ने भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायालय में वाद दायर किया था। न्यायालय की प्रक्रिया के तहत मामला मध्यस्थता केंद्र पहुंचा। यहां समझौता होने के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग उन्हें बच्चे सहित वापस घर ले गए। रेखा रानी के मुताबिक, शुरुआत में उनके साथ व्यवहार ठीक रहा, लेकिन कुछ समय बाद फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद पति ने दोबारा मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया।

पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
महिला थाना की जांच अधिकारी निरीक्षक ममतेश ने बताया कि जितेंद्र तेवतिया उर्फ जोनी, मधु, अरविंद कुमार, रेणू, रविंद्र और नरेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed