फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election 2022: A video viral of Imran Masood appeals to Muslims to support in Saharanpur

वायरल वीडियो में छलका इमरान का दर्द: बोले- मुसलमानों एक हो जाओ... क्यों मुझसे दूसरों के पैर पकड़वा रहे हो

Wed, 19 Jan 2022 08:23 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 19 Jan 2022 08:23 AM IST
सार

इमरान मसूद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इमरान कह रहे हैं कि मुझसे दूसरों के पैर पकड़वा रहे हो, यदि मुसलमान सीधे हो जाओ तो फिर सारे मेरे पैर पकड़ते फिरेंगे।

विज्ञापन
UP Election 2022: A video viral of Imran Masood appeals to Muslims to support in Saharanpur
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी बोटी-बोटी करने वाला बयान देकर देश भर में सुर्खियां बटोरने वाले इमरान मसूद इन दिनों सियासी संकट में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में इमरान मसूद साथ खड़े मुस्लिमों से दुखी दिल से कह रहे हैं कि मुझसे दूसरों के पैर पकड़वा रहे हो, यदि मुसलमान सीधे हो जाओ फिर सारे मेरे पैर पकड़ते फिरेंगे। इस उनकी बेचारगी वीडियो में साफ झलक रही है। इमरान वीडियो में यह भी कह रहे कि मेरा कुत्ता बना दिया।

विज्ञापन


गत 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सहारनपुर देहात और बेहट विधानसभा सीट पर जीत मिली थी, जिसके बाद से कांग्रेस में इमरान का वजूद लगातार बढ़ रहा था। कुछ माह पहले ही कांग्रेस पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली का प्रभारी बनाया था, लेकिन इमरान कांग्रेस छोड़कर पहले बसपा में जाने की जुगत में लगे थे। बसपा में उनकी एंट्री लगभग तय हो गई थी, लेकिन सहारनपुर के एक नेता ने मौके पर अड़ंगा लगा दिया, जिसके चलते इमरान की बसपा में एंट्री नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जयंत के सामने बड़ा संकट: रालोद के टिकट पर दिल्ली से सिवालखास तक भूचाल, पार्टी के झंडे में लगाई आग, खूब हो रहा विरोध, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी में जाने का मन बनाया। दस जनवरी को उन्होंने समाजवादी पार्टी को बिना शर्त शामिल होने की घोषणा मीडिया के समक्ष की, लेकिन समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद की पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी तय किए जाने के बाद सियासी गलियारे में फिर से इमरान के सपा छोड़ने की चर्चाएं जोर पकड़ने लगीं। फिर यह चर्चा आई कि इमरान बसपा में जा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: यूपी: रालोद प्रत्याशी के विरोध में जयंत के दिल्ली आवास पर प्रदर्शन, समर्थकों ने कहा डाली ऐसी बात, विचार करने पर मजबूर हुए चौधरी

इसके लिए वह लखनऊ भी पहुंचे थे, लेकिन वहां फिर से उनको निराशा ही हाथ लगी। वो सपा से बेहट और देहात सीट से टिकट मांग रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर इमरान मसूद की वीडियो वायरल हो रही है, जो उनके घर की बताई जा रही है। वीडियो में उनके समर्थक साथ चल रहे हैं। जिसमें इमरान साथ चल रहे मुस्लिमों से ऐसी बात बोल रहे हैं, जिससे सियासत में उनकी मौजूदा स्थिति को समझा जा सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed