{"_id":"6203fe8792368b54211d8466","slug":"up-election-2022-a-threat-video-viral-of-rld-leader-haji-salim-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022 : रालोद नेता हाजी सलीम का धमकी देने का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022 : रालोद नेता हाजी सलीम का धमकी देने का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Wed, 09 Feb 2022 11:18 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:18 PM IST
सार
रालोद नेता हाजी सलीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में हाजी सलीम धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में एक रालोद नेता का धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो धमकी देते दिख रहे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रालोद नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
रालोद नेता हाजी सलीम का गंगोह के मोहल्ले गुलाम औलिया के कलंदर चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। समर्थकों से घिरे रालोद नेता हाजी सलीम वीडियो में धमकी देते साफ दिख रहे हैं। समर्थक भी उनके इस धमकी भरे बयानबाजी पर जोरदार हूटिंग करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता
विज्ञापन
इस प्रकरण में कोतवाली प्रभारी प्रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि रालोद नेता हाजी सलीम के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में नगर पुलिस चौकी इंचार्ज विपिन मलिक की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण