फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Crime: A dead body found in Nagal area of Saharanpur and death secret will open in postmortem report

UP: दिन निकलते ही लाश देख सहम गए लोग, शरीर पर थे चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Fri, 16 Jun 2023 12:55 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 16 Jun 2023 12:55 PM IST
सार

Saharanpur News : दिन निकलते ही लाश देखकर ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का राज खुलेगा।

विज्ञापन
UP Crime: A dead body found in Nagal area of Saharanpur and death secret will open in postmortem report
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में नागल क्षेत्र के गांव भलस्वा ईसापुर के निकट शुक्रवार सुबह सड़क किनारे एक गड्ढे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। वहीं, शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव के इंटर कॉलेज के निकट एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आसपास के लोगों से उसकी शिनाख्त कराई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दुनिया छोड़ गए जिगर के टुकड़े: पल भर में टूट गईं तीन युवकों की सांसें, हादसा देख कांप उठी लोगों की रूह

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त पास के ही गांव उमाही निवासी हरिचंद उर्फ काला (40) पुत्र लाल सिंह के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया की हरिचंद की आठ फरवरी 2019 को जहरीली शराब पीने से आंख की रोशनी चली गई थी। तभी से वह क्षेत्र में भीख मांगता था। बृहस्पतिवार शाम वह बिना बताए घर से चला गया था। हालांकि परिजन कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर रहे थे। लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

यह भी पढ़ें: मेले में रूह कंपाने वाला हादसा: एक माह की बच्ची की कुचलकर मौत, बाल-बाल बची मां, लोगों ने की कार चालक की धुनाई

बताया गया कि मृतक के एक 14 वर्षीय बेटी एवं तीन लड़के छोटे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच कर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर थाने में नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed