फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Three youths have died in bike accident on road and atmosphere of sorrow in families

दुनिया छोड़ गए जिगर के टुकड़े: पल भर में टूट गईं तीन युवकों की सांसें, हादसा देख कांप उठी लोगों की रूह

Thu, 15 Jun 2023 06:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 15 Jun 2023 06:49 PM IST
सार

Baghpat Accident : बागपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की जिंदगियां खत्म हो गईं। पल भर में तीनों की सांसें टूटीं तो परिवारों में कोहराम मच गया। जिगर के टुकड़ों की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Baghpat: Three youths have died in bike accident on road and atmosphere of sorrow in families
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिंदगी का किस मोड़ पर अंत हो जाए यह कोई नहीं जानता। बागपत में तासिम, निखिल और अजय के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। अगर उन्हें यह पता होता कि हादसे में उनकी जान चली जाएगी तो शायद वे घर से बाहर नहीं निकलते। एक पल में ही तीनों की जिंदगियां उजड़ गईं। उधर, तीनों के परिवार में कोहराम मचा है।   

विज्ञापन


बागपत जनपद में बड़ौत-छपरौली मार्ग पर बुधवार की देर रात कालंदी देवी कॉलेज के पास दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि घायलों का हाल देख लोगों की रूह कांप उठी।

विज्ञापन

छपरौली से निखिल (20) पुत्र पवन और बदरखा निवासी तासिम (21) पुत्र लियाकत एक बाइक पर सवार होकर बड़ौत किसी काम से आ रहे थे। जबकि दूसरी बाइक पर शबगा निवासी अजय (18) पुत्र हरपाल और जगमोहन पुत्र रिसाल बड़ौत से वापस घर जा रहे थे। 

बताया गया कि जैसे ही दोनों बड़ौत-छपरौली मार्ग पर कालंदी देवी कॉलेज के पास पहुंचे तो तेज गति होने के कारण दोनों बाइकों की जोरदार भिंड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार काफी दूर जाकर गिरे। वहां से गुजरने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें: Meerut: माहौल बिगाड़ने का प्रयास, असामाजिक तत्वों ने की शहीद स्मारक पर की तोड़फोड़, ग्रामीणों में आक्रोश

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने तासिम, निखिल व अजय को मृत घोषित कर दिया। जबकि जगमोहन को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी। 

यह भी पढ़ें: धर्म-कर्म: कल ध्रुव योग में हलहारिणी अमावस्या, शनिवार को पितृकार्येषु, रविवार को स्नान-दान

वहीं, गमगीन माहौल में गांव लाकर दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया, जबकि तासिम को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed