{"_id":"6a93cf89c571b5d5730cb547","slug":"up-clash-in-saharanpur-following-bike-collision-rss-office-bearer-s-house-pelted-with-stones-and-attacked-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सहारनपुर में बाइक टकराने पर झगड़ा, आरएसएस पदाधिकारी के घर पथराव-मारपीट, दूसरे समुदाय के 10 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सहारनपुर में बाइक टकराने पर झगड़ा, आरएसएस पदाधिकारी के घर पथराव-मारपीट, दूसरे समुदाय के 10 लोग गिरफ्तार
Sun, 30 Aug 2026 12:07 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:07 PM IST
सार
Saharanpur News: मोहल्ला जनकनगर तकिया में बाइक टकराने पर दो समुदाय के करीब 40 लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि बीचबचाव कराने आए आरएसएस पदाधिकारी डॉ. राजेश कन्नौजिया के घर पर पथराव, तोड़फोड़ और मारपीट की गई।
विज्ञापन
थाने पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला जनकनगर तकिया में बाइक की टक्कर होने से दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि बीच बचाव कराने आए आरएसएस पदाधिकारी डॉ. राजेश कन्नौजिया के घर पर एक पक्ष के कुछ लोगों ने पथराव व हमला कर दिया। इसमें उनके परिवार के सात लोग घायल हो गए। नगर विधायक राजीव गुंबर व एसपी सिटी व्योम बिंदल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव की स्थिति हो गई। मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई।
विज्ञापन
घर पर की तोड़फोड़।
- फोटो : अमर उजाला
जनकनगर तकिया में मैदान के पास शुक्रवार देर रात बाइक टकराने पर दोनों पक्षों के युवकों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के युवकों ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। मौके पर 40 से अधिक युवक इकट्ठा हो गए। काफी देर तक कहासुनी होती रही। इसी दौरान नूर मस्जिद वाली गली के पास परिवार के साथ रह रहे डॉ. राजेश कन्नौजिया खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। वह वर्तमान में आरएसएस कार्यालय प्रमुख भी हैं। उन्होंने आपस में झगड़ा कर रहे युवकों को समझाने का प्रयास किया। इस पर एक पक्ष के युवक वहां से चले गए, लेकिन दूसरे पक्ष के युवक वहीं खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के शेरू और उसके साथ कई युवकों ने आरएसएस पदाधिकारी डॉ. राजेश कन्नौजिया के मकान पर पथराव कर दिया। धारदार हथियार से हमला भी किया गया। इसमें डॉ. राजेश कन्नौजिया, उनका बेटा देव, पत्नी रेखा, भतीजा आयुष, भाभी सुमन समेत सात लोग घायल हो गए। इनके अलावा मोहल्ले के ही रहने वाले हिमांशु के पेट में चाकू घोपने का प्रयास किया, जो उनके हाथ में लगा। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण एसपी सिटी व्योम बिंदल फोर्स मौके पर पहुंचे। नगर विधायक राजीव गुंबर ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शनिवार को भी दिनभर पुलिस के साथ पीएसी तैनात रही।
बलवा करने, हत्या के प्रयास में 10 आरोपी गिरफ्तार
थाना जनकपुरी पुलिस ने डॉ. राजेश कन्नौजिया की तहरीर पर 15 लोगों को नामजद किया गया है। इनके खिलाफ बलवा करने और हत्या के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने आबिद, अबरार, शवरेज, शहवाज, सुफियान, अजहर, फारुख, शादाब, शाकिब निवासी मोहल्ला जनकनगर और तसलीम निवासी हुसैन बस्ती को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पांच नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही भागे आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह योगी की सरकार है, नहीं बचेंगे उपद्रवी
नगर विधायक राजीव गुंबर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसने घर पर पथराव व हमला किया है, वह अपराधी है, जो पहले भी जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह उत्तर प्रदेश है और यहां बाबा योगी का राज है। उत्तर प्रदेश पुलिस दंगाइयों और उपद्रव करने वालों का सख्ती से इलाज करना जानती है। जिन्होंने उपद्रव किया है, उन्हें घर से बाहर निकालकर गिरफ्तार करें।

ये बोले एसपी
15 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष पांच आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्वक है।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी
15 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष पांच आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्वक है।
- व्योम बिंदल, एसपी सिटी