फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Chunav 2022 : Big fight on Saharanpur Nagar Assembly Seat in candidates of BJP Samajwadi party

UP Chunav 2022 : वोटों का बिखराव बिगाड़ देगा जीत का समीकरण, सहारनपुर की इस सीट पर कांटे का मुकाबला, जानें पूरा गणित

Wed, 23 Feb 2022 03:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Feb 2022 03:48 PM IST
सार

सहारनपुर की इस विधानसभा सीट पर कांटे का मुकाबला है। लोगों का मानना है कि प्रत्याशियों की जीत का गणित वैश्य वोटों के रुझान पर टिका है। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के संजय गर्ग ने भाजपा के राजीव गुंबर को 4636 वोटों से हराया था।

विज्ञापन
UP Chunav 2022 : Big fight on Saharanpur Nagar Assembly Seat in candidates of BJP Samajwadi party
UP Election 2022 Phase-1 Voting - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव में मतदान होने के बाद से लोगों के बीच हार-जीत को लेकर चर्चा जारी है। इसका खुलासा तो 10 मार्च को होने वाली मतगणना से ही होगा। सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर लोगों का मानना है कि प्रत्याशियों की जीत का गणित वैश्य वोटों के रुझान पर टिका है। पिछले विधानसभा चुनाव में सपा के संजय गर्ग ने भाजपा के राजीव गुंबर को 4636 वोटों से हराया था। इस बार भी चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला है।

विज्ञापन


सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर सपा के संजय गर्ग, भाजपा के राजीव गुंबर, बसपा के मनीष अरोरा, कांग्रेस की सुखविंदर कौर सहित 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। सपा प्रत्याशी संजय गर्ग के लिए जहां अपनी जीत को बरकरार रखना बड़ी चुनौती है, वहीं भाजपा के प्रत्याशी राजीव गुंबर के लिए अपनी खोई हुई सीट को दोबारा हासिल करना भी किसी इम्तिहान से कम नहीं है। मतदान के बाद दोनों के बीच ही कांटे का मुकाबला देखने को मिला है। 
विज्ञापन


बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को मिलने वाला वोट सपा और भाजपा प्रत्याशियों के समीकरण को बिगाड़ सकता है। मुस्लिम वोटों में हालांकि कम बिखराव हुआ है, यदि ज्यादा हुआ तो इसका लाभ भाजपा प्रत्याशी को मिल सकता है। हिंदू वोटों का बंटवारा सपा प्रत्याशी के लिए मुफीद रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: टूट गईं सांसें: खौफनाक मंजर देख कांप उठा हर किसी का कलेजा, गश खाकर गिरी मां, पिता का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

राजनीति के जानकारों का मानना है कि वैश्य वोटों का रुझान सहारनपुर नगर विधानसभा प्रत्याशियों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। चुनाव में दोनों प्रत्याशियों का टारगेट वैश्य समाज के साठ हजार वोटों पर रहा है, लेकिन वैश्य समाज ने मतदान तक चुप्पी साध रखी है। अब मतदान के बाद दोनों प्रत्याशी वोटों को लेकर गुणाभाग कर अपनी जीत का गणित लगा रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: कारोबारी का दर्द: कोरोना में बेटा गया और अब जाम ने उजाड़ दिया व्यापार, बयां की आपबीती, आंखों से नहीं थमे आंसू

एक नजर में मतदान
कुल मतदाता ------- 443376
पड़े वोट ------------- 291731 
पुरुषों के पड़े वोट ----- 157712
महिलाओं के पडे़ वोट -- 134010
मतदान प्रतिशत ------- 65.80 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed