फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: A businessman son died in Corona and now the business has stopped due jam

कारोबारी का दर्द: कोरोना में बेटा गया और अब जाम ने उजाड़ दिया व्यापार, बयां की आपबीती, आंखों से नहीं थमे आंसू

Wed, 23 Feb 2022 01:00 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Feb 2022 01:00 AM IST
सार

पहले कोरोना और अब रैपिड रेल के काम की वजह से लग रहे जाम ने दिल्ली रोड के कारोबारियों को तबाही के कगार पर ला खड़ा किया है। किरायेदार दुकान खाली कर दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे हैं। जो खुद दुकान चलाते हैं वह ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहते हैं। 

विज्ञापन
Meerut News: A businessman son died in Corona and now the business has stopped due jam
मेरठ में दिल्ली रोड पर लगा जाम, कारोबारी पिता-पुत्र के फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में करीब 75 वर्ष के बिहारी लाल के आंसू थम नहीं रहे। कोरोना में जवान कमाऊ बेटे की मौत हो गई। बुढ़ापे में दुकान पर बैठना पड़ा और अब जाम ने कारोबार छीन लिया है। रुंधे गले से वह बताते हैं कि कई-कई दिन तक ग्राहक नहीं आते और बोहनी तक नहीं हो पाती। दुकान माल से भरी है। 

विज्ञापन


बिहारी लाल दुकान के सामने लगे एनसीआरटीसी के निर्माणाधीन पिलर की तरफ इशारा करते हुए बताते हैं कि चार माह से पिलर बनाने के लिए लोहे के पोल लगाए हुए हैं। न तो पिलर बनाया जा रहा है और न ही यह स्ट्रक्चर हटाया जा रहा है। पूरे इलाके में कहीं किसी ग्राहक के लिए स्कूटी तक पार्क करने की जगह नहीं। ग्राहकों ने मुसीबत से बचने के लिए दूसरे बाजारों का रुख कर लिया है।
विज्ञापन


वैली बाजार में दुकान बंद कर आए, यहां खर्च भी नहीं निकल रहा
दास एन्टरप्राइजेज के मालिक तुषार जैन बताते हैं कि उनके पिता वैली बाजार में बिजली के सामान का थोक कारोबार करते थे। ढाई साल पहले ही सारी पूंजी लगाकर दिल्ली रोड पर दुकान खरीदी। वैली बाजार का काम यहां शिफ्ट किया। पहले लॉकडाउन में दुकान बंद रही। अब रैपिड रेल के काम की वजह से लगने वाले जाम ने कारोबार ठप कर दिया है। कर्मचारियों का वेतन और दुकान का खर्च भी नहीं निकल रहा। प्रशासन को भी व्यापारियों के कारोबार को ध्यान में रखकर ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि जाम न लगे और निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ट्विटर वार : चौधरी जयंत ने लिखा- आशीष मिश्र की जमानत से योगी जी इतने खुश क्यों?

नौकरी छोड़ खोली थी दुकान... रास्ता ही बंद 
विजय स्टोर के मालिक लक्ष्य जैन बताते हैं कि मई 

2019 में पिता ने नौकरी छुड़वाकर क्रॉकरी के सामान की दुकान खुलवाई। उम्मीद थी कि इस कारोबार को ऊपर ले जाएंगे। दुकान खोलते ही कोरोना आ गया। अब कुछ अच्छे की उम्मीद थी तो रैपिड रेल कंपनी ने दुकान में आने का रास्ता ही बंद कर दिया। दुकान तो प्रतिदिन खोलते हैं, लेकिन ग्राहक ही नहीं हैं। अगर दुकान किराए की होती तो बर्बाद ही हो जाते। यहां अधिक कर्मचारी और मशीनें लगाकर शीघ्र कार्य को पूरा करना चाहिए ताकि कारोबार बच सके। 

यह भी पढ़ें: UP Chunav 2022: पहले चरण की 58 सीटों का मूड, मुस्लिमों में सबसे कम, दलितों में हुआ ज्यादा बिखराव, पढ़िए पूरा समीकरण
 
कल बेहतर होगा पर आज कैसे बचाएं

श्रीराम प्लाइवुड के मालिक अमित अग्रवाल का कहना है कि रैपिड रेल का आने वाले समय में मेरठ को बड़ा फायदा मिलेगा लेकिन, इस समय जो कारोबार को नुकसान हो रहा है उसकी भरपाई कैसे होगी। एनसीआरटीसी और पुलिस प्रशासन को मिलकर ऐसी व्यवस्था करनी चाहिए कि दिल्ली रोड पर जाम न लगे। साथ ही जिन दुकानों के सामने कार्य पूरा हो चुका है वहां से बैरिकेडिंग को हटाया जाए और जहां पर काफी समय पहले काम शुरू किया गया और पूरा नहीं किया है उसको पूरा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed