फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Case registered against 17 accused in two crore cheated case in Saharanpur

Saharanpur News : एक व्यक्ति से ठगे दो करोड़ रुपये, ऐसे फंसाया था झांसे में, 17 के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 20 Jun 2023 09:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 20 Jun 2023 09:34 PM IST
सार

Saharanpur News : शहर में एक व्यक्ति को झांसे में फंसाकर दो करोड़ रुपये ठग लिए गए। अब इस मामले में 17 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
UP: Case registered against 17 accused in two crore cheated case in Saharanpur
ठगी (फाइल फोटो)

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह में जमीन की खरीद फरोख्त कराकर मुनाफे का झांसा देते हुए नकुड़ निवासी एक व्यक्ति से लगभग दो करोड़ रुपयों की ठगी कर ली गई। मामले में पीड़ित द्वारा हरियाणा के अंबाला एवं जनपद के विभिन्न स्थान निवासी 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


नकुड़ के नन्हेड़ा निवासी सुभाष चंद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेहट के गांव चिमाबास निवासी आर्यन का उसके घर आना जाना था। उसने उसका परिचय गांव धनोरा अंबाला निवासी अनुज गुप्ता उर्फ शालू एवं यमुनानगर के गांव छछरौली निवासी गुरुदेव उर्फ प्रवीन से कराते हुए बताया कि सहारनपुर निवासी एक बाबा ट्रस्ट के माध्यम से गुरुद्वारा एवं अस्पताल बनाने के लिए सहारनपुर और अंबाला के आसपास जमीन खरीदना चाहता है। 
विज्ञापन


बताया कि आठ स्थानों की मिट्टी देखने के बाद बाबा को केशोपुर जिला अंबाला के ईश्वर की भूमि पसंद आ गई है और बाबा उक्त भूमि को खरीदना चाहता है। आरोपियों ने उसे कहा कि वह भूमि स्वामी को जानते है और उक्त भूमि को सस्ते दामों पर दिलवा देंगे, जिसे बाबा को 92.5 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बेचकर चारों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा। इसके बाद आरोपियों ने उक्त भूमि का सौदा 80 लाख रुपये प्रति एकड़ में करा दिया गया, जिसके बाद उसने अग्रिम धनराशि की मांग करने पर शोभित यूनिवर्सिटी के समीप भूमि स्वामी ईश्वर सिंह, ईशम सिंह, गुरप्रीत सिंह एवं अंकुश को अनुबंध पत्र निष्पादित करते हुए 1.97 करोड़ रुपये अदा कर दिए। 30 नवंबर 2023 को बैनामा पंजीकृत करने की तिथि नियत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ऐतिहासिक स्थानों के बदले जाएंगे नाम, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, जानिए- बेगमपुल-ईव्ज चौराहे के नए नाम

वहीं, पांच मई को सभी आरोपी और वह भूमि पूजन कराने के लिए भूमि पर पहुंचे। वहां कथित बाबा भूमि पूजन कर रहा था। तभी बाबा के पास एक कॉल आती है तो बाबा पंजाब में परिजनों के दुर्घटना में मौत होने की बात कहकर वहां से चला जाता है। 

इसके बाद ट्रस्ट के सीए को रकम देकर जल्दी काम कराने के नाम पर उससे 15 लाख रुपये और लिए गए। आरोप है कि अब आरोपी न तो जमीन का बैनामा करा रहे और न ही उसकी रकम वापस दे रहे हैं। जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेजों के साथ लोगों के साथ छलकपट करते हैं।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

गिरोह के अनेक लोगों के खिलाफ अंबाला के अलावा जनपद के बेहट, नाग, देवबंद, देहात कोतवाली, कुतुबशेर आदि थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपी अंबाला निवासी ईश्वर, ईशम, गुरप्रीत, अंकुश, अनुज गुप्ता, सीए मनोज, अभय शर्मा उर्फ रणवीर, यमुनानगर निवासी संजीव, प्रवीन, सहारनपुर निवासी सिद्धार्थ सिरोही, बीनी, बाबा अज्ञात सहित 13 लोगों को नामजद किया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed