फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Board Result: Akshita topped high school in Saharanpur, Himanshu topped district in intermediate

UP Board Result: सहारनपुर में हाई स्कूल में अक्षिता, इंटर में हिमांशु ने किया जिला टॉप, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Fri, 25 Apr 2025 02:46 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 25 Apr 2025 02:46 PM IST
सार

सहारनपुर जिले की टाप टेन सूची में हाईस्कूल में 15 और इंटर में 12 मेधावियों ने स्थान बनाया है। हाई स्कूल में अक्षिता, इंटर में हिमांशु ने जिला टॉप किया है।

विज्ञापन
UP Board Result: Akshita topped high school in Saharanpur, Himanshu topped district in intermediate
सहारनपुर में रिजल्ट के बाद खुशी जाहिर करते छात्र छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम के अनुसार हाईस्कूल में नकुड़ के एमए इंटर कालेज की अक्षिता देवी ने 94.5 प्रतिशत और इंटर में गुरुनानक इंटर कालेज सहारनपुर के हिमांशु बर्षवाल ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टाप किया है। सहारनपुर जिले की टाप टेन सूची में हाईस्कूल में 15 और इंटर में 12 मेधावियों ने स्थान बनाया है। 

विज्ञापन


हाई स्कूल में राजेश पायलट इंटर कालेज साढौली भूड सहारनपुर के वंश ने 94.17 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, एसपीएमएसवीएम इंटर कालेज बाबा लाल दास रोड सहारनपुर के वासुदेव ने 93.33 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर अंबेहटा पीर की जाहन्वी ने 93.17 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान तथा एसपीएम एसवीएम इंटर कालेज बाबा लाल दास रोड सहारनपुर की आकांक्षा ने 93 प्रतिशत, अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर के शरद कुमार ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पांचवा स्थान पाया है।

विवेक पब्लिक इंटर कालेज डुभर किशनपुर गंगोह के दिव्यांश सैनी ने 92.83 प्रतिशत अंक के साथ छठा तथा एसपीएम एसवीएम इंटर कालेज बाबा लालदास रोड सहारनपुर की पलक मित्तल ने 92.67 प्रतिशत अंक के साथ सातवा स्थान प्राप्त किया है। इसी स्कूल की अंशिका सैनी 92.33 प्रतिशत अंक के साथ आठवा, यहीं की प्रियांशी बंसल और अजीत सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज की वाणी ने 91.83 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से नौवां स्थान प्राप्त किया है।

 

दसवें स्थान पर 91.50 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से किसान सेवक इंटर कालेज नानौता की इशिका सिंह, श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कालेज देवबंद की तनु, नवजीवन इंटर कालेज सिरसका नकुड़ की आयुषी और बाबा घुमरा देव इंटर कालेज चकवाली गंगोह की लक्षिका चौधरी रहे।

इंटर में किसान इंटर कालेज मोरा तिलफरा के अंश और बीडी इंटर कालेज खेड़ा मुगल के सन्नी ने 88.80 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया है। आर्य कन्या इंटर कालेज सहारनपुर की निहारिका ने 88.40 के साथ तीसरा, सरस्वती सदन इंटर कालेज सबदलपुर की नूतन ने 88 प्रतिशत अंक के साथ चौथा तथा एसजेएसवीएम इंटर कालेज गंगोह के ईशु पांचाल ने 87.80 अंक के साथ पांचवा स्थान प्राप्त किया है।

संतोष देवी पब्लिक इंटर कालेज बरथा कोरसी की रौनक देवी ने 87.20 प्रतिशत अंक के साथ छठा,  नारायण जनता इंटर कालेज महंगी के चीनू सैनी ने 87 प्रतिशत अंक के साथ सातवा और  इसकी स्कूल की अंशिका शर्मा, पीजी पायस इंटर कालेज गागलहेड़ी की मयंक परमार ने 86.80 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया है। जीएन इंटर कालेज कुरढीखेडा चाणचक की भावना राणा ने 86.60 अंक प्राप्त कर नौवां स्थान, एनएस इंटर कालेज इसलामनगर के लक्ष्य रावत ने 86.40 अंकों के साथ दसवां स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed