{"_id":"6251d2ccad5dfa172243c309","slug":"up-board-exams-nearing-end-practical-not-known-saharanpur-news-mrt583773046","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षाएं समाप्ति की ओर, प्रैक्टिकल का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षाएं समाप्ति की ओर, प्रैक्टिकल का पता नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षाएं समाप्ति की ओर, प्रैक्टिकल का पता नहीं
सहारनपुर। यूपी बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाएं समाप्ति की ओर हैं। जिले में 12 अप्रैल को अंतिम परीक्षा होगी, लेकिन बोर्ड परीक्षाफल पर खासा असर डालने वाले दसवीं और 12वीं के विभिन्न विषयों के प्रैक्टिकल कब होेंगे अभी तक इसका कोई पता नहीं है।
आमतौर पर बोर्ड परीक्षाओं के प्रैक्टिकल यानी प्रयोगात्मक परीक्षाएं मुख्य परीक्षाओं से पहले होते हैं। इस बार भी फरवरी के अंतिम सप्ताह में प्रैक्टिकल होने की चर्चा आई थी, जिसके लिए विद्यालयों ने तैयारी भी शुरू कर दी थी। प्रैक्टिकल लैब में संसाधन जुटा लिए थे, लेकिन विधानसभा चुनाव होने की वजह से प्रैक्टिकल नहीं हो सके। चूंकि परीक्षाओं की तिथि पहले से जारी कर दी गई थी, ऐसे में परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू कर दी गई, जो 12 अप्रैल तक चलनी थी। लेकिन परीक्षाओं के बीच में 12वीं का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से प्रदेश के 24 जनपदों में परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इन 24 जिलों में अंग्रेजी की परीक्षा 13 अप्रैल को होगी, जबकि शेष जनपदों, जिनमें सहारनपुर भी शामिल है में परीक्षाएं 12 अप्रैल को समाप्त हो जाएंगी। अब परीक्षाएं समाप्त होने में केवल दो दिन शेष हैं, लेकिन अभी तक प्रैक्टिकल की तिथि तक जारी नहीं की गई है। ऐसे में विद्यालयों के साथ ही संबंधित विद्यार्थी असमंजस में हैं। क्योंकि प्रैक्टिकल बोर्ड परीक्षाओं में बनने वाली पॉजिशन को काफी प्रभावित करते हैं।
जिले में कुल 67,313 परीक्षार्थी
दसवीं के संस्थागत विद्यार्थी 34,507
दसवीं के व्यक्तिगत विद्यार्थी 718
12वीं के संस्थागत विद्यार्थी 29,448
12वीं के व्यक्तिगत विद्यार्थी 2,640
कुल विद्यार्थी 67,313
प्रैक्टिकल को लेकर अभी तक परिषद से कोई सूचना नहीं है। विभाग परिषद के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है। प्रैक्टिकल को लेकर जो भी कार्यक्रम जारी होगा, उसका अनुपालन कराया जाएगा। लेकिन विद्यालयों और विद्यार्थियों को अपनी तैयारी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
- रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक