{"_id":"6ab12d68b7903f459d0290a3","slug":"up-bjp-national-president-nitin-naveen-to-visit-saharanpur-tomorrow-city-plastered-with-hoardings-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कल सहारनपुर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, टिकट के दावेदारों के होर्डिंग से पटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कल सहारनपुर आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, टिकट के दावेदारों के होर्डिंग से पटा शहर
Mon, 21 Sep 2026 06:43 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:43 PM IST
सार
Saharanpur News: नितिन नवीन पुराने औए नए कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर भी उनके साथ रहेंगे। आगामी चुनाव की तैयारियों को देखते हुए उनका यह दौरा अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन
नितिन नवीन के स्वागत के साथ सजाया गया मार्ग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन सोमवार को पहली बार सहारनपुर पहुंचेंगे। पश्चिमी यूपी के दौरे में वह एक ही दिन में पार्टी के पुराने और मौजूदा नेताओं से अलग-अलग संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लेंगे। इसके साथ ही ओजपुरा में अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ता के घर भोजन करेंगे। रविदास मंदिर में दर्शन कर सामाजिक जुड़ाव का संदेश भी देंगे। नितिन नवीन के दौरे को 2027 की तैयारियों के लिहाज से संगठन, राजनीतिक समीकरण और सामाजिक पहुंच, तीनों स्तरों पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अंबाला रोड स्थित होटल में पहुंचने के बाद सुबह 11:15 से 12:30 बजे तक पहली बैठक करेंगे। इसमें पश्चिमी यूपी के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व एमएलसी शामिल होंगे। इस बैठक का सबसे अहम पहलू पुराने जनप्रतिनिधियों का फीडबैक होगा। पश्चिमी यूपी की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की पिछली रणनीतियों, क्षेत्रवार चुनौतियों और चुनावी अनुभवों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाने का यह मौका होगा। यानी पार्टी के पुराने अनुभव से 2027 के लिए क्या सीखा जा सकता है, इस पर मंथन की जमीन तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके तुरंत बाद 12:35 से दो बजे तक दूसरी बैठक होगी। इसमें प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और जिला महामंत्री शामिल होंगे। यहां चर्चा का केंद्र मौजूदा संगठन, बूथ स्तर की सक्रियता, शक्ति केंद्रों की स्थिति और चुनावी तैयारियों की प्रगति रह सकती है। संगठनात्मक बैठकों में बूथ से जिला स्तर तक तैयारियों की समीक्षा को दौरे का प्रमुख हिस्सा बताया गया है। टिकट के दावेदारों, स्थानीय गुटबाजी, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और चुनावी तैयारियों को लेकर सामने आने वाला फीडबैक आगे की रणनीति का आधार बन सकता है।
जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने बताया कि दोपहर 2:15 बजे ओजपुरा में अनुसूचित वर्ग से ताल्लुक रखने वाले पुराने कार्यकर्ता व बूथ अध्यक्ष अजब सिंह के घर भोजन करेंगे और रविदास मंदिर जाएंगे। इसके जरिए संगठनात्मक बैठकों से आगे सामाजिक संपर्क पर भी जोर दिखाई देगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावडे़ भी रहेंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली लौट के लिए रवाना होंगे।
इसलिए अहम होंगी दोनों बैठक
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा महज स्वागत और संगठनात्मक औपचारिकताओं तक सीमित नहीं रहेगा। पश्चिमी यूपी की 71 विधानसभा सीटों को लेकर भाजपा की चुनावी तैयारियों में यह दौरा संगठन की वास्तविक स्थिति जानने की कवायद का हिस्सा है। भाजपा की पश्चिमी यूपी की रणनीति में बूथ और जमीनी संगठन को मजबूत करना प्रमुख बिंदु है। इस लिहाज से राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा भाजपा के लिए 2027 की तैयारी को देखते हुए पहला बड़ा अवसर माना जा सकता है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा महज स्वागत और संगठनात्मक औपचारिकताओं तक सीमित नहीं रहेगा। पश्चिमी यूपी की 71 विधानसभा सीटों को लेकर भाजपा की चुनावी तैयारियों में यह दौरा संगठन की वास्तविक स्थिति जानने की कवायद का हिस्सा है। भाजपा की पश्चिमी यूपी की रणनीति में बूथ और जमीनी संगठन को मजबूत करना प्रमुख बिंदु है। इस लिहाज से राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा भाजपा के लिए 2027 की तैयारी को देखते हुए पहला बड़ा अवसर माना जा सकता है।
होर्डिंग्स और झंडों से पाटा गया शहर, दिखेगा स्थानीय नेताओं का कद
निनि नवीन के पहली बार जिले में आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। सुबह 9:30 बजे रोहाना टोल प्लाजा से स्वागत का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद नागल, कोलकी टोल प्लाजा, कमिश्नर कार्यालय के पास समेत कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। काफिले के रूट पर होर्डिंग और बैनरों की भरमार है।
निनि नवीन के पहली बार जिले में आगमन को लेकर स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं। सुबह 9:30 बजे रोहाना टोल प्लाजा से स्वागत का सिलसिला शुरू होगा। इसके बाद नागल, कोलकी टोल प्लाजा, कमिश्नर कार्यालय के पास समेत कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। काफिले के रूट पर होर्डिंग और बैनरों की भरमार है।
मौजूदा जनप्रतिनिधियों के साथ पूर्व पदाधिकारियों और टिकट के दावेदारों ने भी बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष शीतल बिश्नोई और जिलाध्यक्ष अजीत राणा ने भी तैयारियों का जायजा लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा विधायक राजीव गुंबर, विधायक किरत सिंह, विधायक देवेंद्र निम और विधायक मुकेश चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।