फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP BJP: Ajit Singh Rana in Saharanpur and Ramji Lal in Shamli became district presidents for the second time

UP BJP: सहारनपुर में अजीत सिंह राणा बने जिला अध्यक्ष, शामली में रामजी लाल को दूसरी बार कमान; देर रात सूची जारी

Fri, 27 Feb 2026 01:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर/शामली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Feb 2026 01:16 AM IST
सार

पार्टी ने सहारनपुर में अजीत सिंह राणा के साथ ठाकुर बिरादरी पर दांव खेला और शामली में रामजी लाल कश्यप को दूसरी बार जिले की कमान सौंपकर पिछड़ी जातियों को साधने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
UP BJP: Ajit Singh Rana in Saharanpur and Ramji Lal in Shamli became district presidents for the second time
रामजी लाल कश्यप और अजीत सिंह राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी बीजेपी ने देर रात जिला अध्यक्षों की घोषणा की। पार्टी ने सहारनपुर में अजीत सिंह राणा के साथ ठाकुर बिरादरी पर दांव खेला और शामली में रामजी लाल कश्यप को दूसरी बार जिले की कमान सौंपकर पिछड़ी जातियों को साधने की कोशिश की है। 

विज्ञापन

सहारनपुर में भाजपा ने ठाकुर बिरादरी पर खेल दांव, अजीत सिंह राणा बने जिलाध्यक्ष

सहारनपुर। भाजपा महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति के करीब 11 महीने बाद पार्टी ने जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अजीत सिंह राणा को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। जिलाध्यक्ष पद को लेकर पिछले 11 महीना से जारी अटकलों का दौरा बृहस्पतिवार की रात को थम गया। पार्टी ने सहारनपुर के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की। अभी तक महेंद्र सिंह सैनी ही जिला अध्यक्ष के तौर पर पार्टी और संगठन की कमान संभाल हुए थे। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष की दौड़ में वह भी शामिल थे, जबकि दूसरा नाम अजीत सिंह राणा का था। हर कोई जोर आजमाइश में लगा था। साथ ही दिल्ली से लेकर लखनऊ तक के चक्कर पार्टी के नेता लग रहे थे। कई नामों की चर्चाओं के बीच जिलाध्यक्ष पद का सेहरा अजीत सिंह राणा के सर पर बंधा। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि पार्टी पिछड़े वर्ग से ही जिलाध्यक्ष बनाएगी। पार्टी ने पिछले साल जनवरी में जिलाध्यक्ष पद के लिए आवेदन मांगे थे। इस दौरान जिले के करीब 74 नेताओं ने जिलाध्यक्ष बनने के लिए आवेदन किया था। करीब साल भर के लंबे इंतजार के बाद पार्टी ने अजीत सिंह राणा को जिला अध्यक्ष बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष के पद पर है अजीत सिंह राणा
अजित सिंह राणा 2003 से लगातार भाजपा पार्टी में सक्रिय है।  दो बार नानोता मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री,जिला महामंत्री के पद पर रह चुके है। वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष पद है।

वर्तमान जिलाध्यक्ष समेत 74 लोग थे कतार में
पिछले साल जनवरी माह में नामांकन कराए गए थे। इसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी, अजीत सिंह राणा, डॉ. राजीव चौधरी, यशवंत राणा, खुशीराम कश्यप, खेमचंद कश्यप, विपिन चौधरी, सोनेंद्र राणा, प्रवीण कुमार, अजीत सिंह, राधेश्याम शर्मा, पदम सिंह, नक्षत्र पंवार, अरविंद, अश्वनी, महेंद्र सिंह, सुशील, जितेंद्र जागलान, राकेश आर्य, मोहर सिंह, भूपेंद्र चौधरी, संदीप शर्मा, चंद्रपाल सिंह, सुशील कुमार, प्रीतम सिंह, नितिन गुप्ता ने नामांकन किया था। इसके अलावा कुलबीर सिंह, जसवंत सिंह, हरपाल सिंह, कुलदीप सैनी, प्रवेश, दिग्विजय, निर्दोष कुमार, राकेश गांगुली, सुभाष चौधरी, मांगेराम सैनी, प्रमोद कौशिक, अशोक चौधरी, यज्ञपाल सिंह, रक्षा नामदेव, नेहा राणा, विजेंद्र मोघा, सुशील पंवार, सुनील पांचाल, आनंद राणा, विकास कुमार, संदीप तायल, रविंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, डॉ. रमेश चंद, पवन सिंह, संजय सिंह, विनोद पंवार, वीरेंद्र चौधरी, दुष्यंत कुमार, संजय राणा, दूबे सिंह कांबोज, सुनील उपाध्याय, ओमपाल पांचाल, डॉ. एनसी शर्मा, योगेंद्र सिंह, गुरदेस चौधरी, वीरेंद्र पुंडीर, प्रदीप त्यागी और विपिन भारतीय ने भी नामांकन किया था। वहीं, शिवराज रोड, संजय सूर्य, पवन सवई, साहब सिंह पुंडीर, रजनीश राणा, नवीन कुमार, रविंद्र सिंह, अनिल पुंडीर, विजेंद्र कश्यप और कंवरसैन जैन शामिल थे।

शामली में भाजपा ने पिछड़ी जाति पर खेला दांव

भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार देर रात जिलाध्यक्षों की सूची जारी करते हुए बुटराड़ी गांव निवासी पूर्व जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप को एक बार फिर शामली का जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया। उनके नाम की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने मिठाई बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी का इजहार किया। 

जिलाध्यक्ष पद को लेकर पिछले करीब 11 माह से अटकलें चल रही थीं। इस पद के लिए जिले में 80 से अधिक दावेदारों ने नामांकन किया था और सूची लखनऊ भेजी गई थी। मंडल अध्यक्षों की घोषणा लंबित रहने और संगठनात्मक फेरबदल के चलते जिलाध्यक्ष की घोषणा टलती रही। दो दिन पूर्व विभिन्न मंडलों में अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद जिलाध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लगी।

रामजी लाल कश्यप इससे पहले वर्ष 2013 में भी भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वे पूर्व में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं और संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और सामाजिक पकड़ को देखते हुए दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रामजी लाल कश्यप को जिला अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने जिले में पिछड़ी जातियों को साधने का स्पष्ट संदेश दिया है। शामली, थानाभवन और कैराना विधानसभा क्षेत्रों में कश्यप समाज के मतदाताओं की प्रभावशाली संख्या मानी जाती है और वे चुनावी समीकरणों में अहम भूमिका निभाते हैं।

यह बोले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष
जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद रामजी लाल कश्यप ने कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।



पूर्व जिला अध्यक्ष समेत कई थे लाइन में 
जिलाध्यक्ष की दौड़ में रामजीलाल के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह निर्वाल, पुनीत द्विवेदी समेत 80 लोग थे ।

जिला बनने के बाद शामली में भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची
शामली को जिला बनने के बाद से अब तक भारतीय जनता पार्टी के निम्न नेता जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं—

  • अरविंद संगल
  • रामजीलाल कश्यप
  • पवन तरार
  • सत्येंद्र तोमर
  • तेजेंद्र निर्वाल
  • रामजीलाल कश्यप (वर्तमान)

उल्लेखनीय है कि रामजीलाल कश्यप को दोबारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे वे जिले में दूसरी बार इस पद पर काबिज हुए हैं।

जल्द क्षेत्रीय अध्यक्ष की भी होगी घोषणा
क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया हैं। अब भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद जल्द ही क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा भी होने की उम्मीद है ,  जिसकी तैयारी पार्टी हाईकमान ने   शुरू कर दी है । मोहित बेनीवाल भी पूर्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं अब देखना यह है कि किसे क्षेत्रीय अध्यक्ष की कमान दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed