फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ashish Pradhan left the BSP along with his supporters and joined the BJP.

Saharanpur News: आशीष प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ छोड़ी बसपा, भाजपा में हुए शामिल

Wed, 09 Sep 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ashish Pradhan left the BSP along with his supporters and joined the BJP.
सहारनपुर। अनुसूचित समाज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बसपा को छोड़कर कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन

आशीष प्रधान के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं को महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर एवं पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर भाजपा परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से समाज के प्रत्येक वर्ग में विश्वास बढ़ा है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अजब सिंह, जयराम गौतम, सुपनीत सिंह, ललित कटारिया, नीलू राणा, मानवेंद्र भारद्वाज, आरती शर्मा, नीरज ठकराल, हनी वर्मा, जोगिंदर लाल, विजय चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed