फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Amit Kumar of Saharanpur was murdered in Punjab and both hands were chopped off to erase his identity

कत्ल का राज: आरोपियों ने कबूला जुर्म, हत्या के बाद काटे थे दोनों हाथ, पहचान मिटाने के लिए डाला था केमिकल

Wed, 10 May 2023 08:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 May 2023 08:29 PM IST
सार

कत्ल का राज : सहारनपुर के युवक की पंजाब में हत्या की गई। पहचान मिटाने के लिए आरोपियों ने युवक के दोनों हाथ काट दिए थे और मृतक के ऊपर केमिकल फेंका गया था।

विज्ञापन
UP: Amit Kumar of Saharanpur was murdered in Punjab and both hands were chopped off to erase his identity
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के गंगोह से एक माह से लापता गांव दूधला निवासी अमित कुमार (26) की हत्या कर उसके शव को पंजाब के होशियारपुर में महालपुर की पहाड़ियों पर फेंक दिया गया था। पंजाब पुलिस यहां से हत्यारोपी दो लोगों को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


बता दें कि गांव दूधला निवासी जोगेंद्र सिंह का छोटा पुत्र अमित कुमार 10 अप्रैल से लापता था। काफी तलाश करने पर भी सुराग न मिलने पर परिजनों ने चार मई को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसमें गांव बीनपुर निवासी एक युवक पर अमित को अपने साथ ले जाने और पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न देने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि विवेचना के दौरान गंगोह के टीचर कॉलोनी निवासी हरपाल और गुड़छप्पर निवासी मांगा से पूछताछ की गई। उनके अनुसार आरोपी पहले तो पुलिस को गुमराह करते रहे, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर लेनदेन के विवाद में अमित की हत्या की बात कबूल करते हुए शव को पंजाब के होशियारपुर जिले में महालपुर की पहाड़ियों में फेंके जाने की बात कबूल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Bijnor Crime: युवक को अगवा कर मांगी ढाई लाख की फिरौती, पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी

इसके बाद कोतवाली पुलिस ने महालपुर थाने की पुलिस से संपर्क किया। शव की बरामदगी के बारे में पूछताछ की। इसके बाद महालपुर पुलिस बुधवार सुबह गंगोह पहुंची और दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। अमित गाड़ियों की खरीद फरोख्त का कार्य करता था। उसके पिता और बड़ा भाई गांव के ही बिजलीघर पर संविदाकर्मी हैं। उसकी मौत से परिजनों के साथ ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़ें: Baghpat: भाजपा प्रत्याशी के घर पर पथराव, चपेट में आया वायुसेना के जवान का भी मकान, जानें- पूरा मामला

पहचान मिटाने के लिए नाम लिखे हाथ काट कर फेंके
परिजनों ने बताया कि अमित 10 अप्रैल को हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसका बड़ा भाई विनीत उसे 11 बजे के आसपास गंगोह छोड़ गया था। इसके बाद अमित से कोई संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि महालपुर में 12 अप्रैल को पुलिस को अर्धनग्न अवस्था में अमित का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था। हत्यारों ने गला घोंटकर उसकी हत्या की थी और हाथ पर नाम गुदा होने के चलते पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसके दोनों हाथों को भी काटकर कहीं अन्यत्र फेंक दिया था। शव पर केमिकल भी डाला गया था। शव की पहचान न होने पर महालपुर पुलिस ने अपने यहां मामला दर्ज कर 16 अप्रैल को उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed