ये कैसा बेटा: रची अपने ही अपहरण की साजिश, पिता से मांगी थी ढाई लाख की फिरौती, पोल खुलने पर हर कोई हैरान
Bijnor Crime : कर्ज उतारने के लिए युवक ने अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। उसने खुद ही फोन कर पिता से ढाई लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के नहटौर में एक युवक ने अपना कर्ज उतारने के लिए रुपयों के चक्कर में अपने ही अपहरण का ड्रामा रच लिया। पिता की तहरीर पर पुलिस हरकत में आई और युवक को बरामद कर लिया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में है।
बुधवार को भवानी सिंह निवासी ग्राम अकबरपुर ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया कि उसका लड़का देवेंद्र सिंह (21) नोएडा में रहकर कार्य करता है। मंगलवार को वह घर से नोएडा के लिए निकला था। रास्ते में गायब हो गया।
आरोप है कि एक नंबर से फोन आया कि तुम्हारे लड़के को अगवा कर लिया है। ढाई लाख की फिरौती देनी होगी। पुलिस को सूचना दी तो लड़के को मार दिया जाएगा। पीड़ित ने पुलिस से पुत्र को बरामद करने की गुहार लगाई।
यह भी पढ़ें: Accident in Saharanpur: अनियंत्रित कार ने एक्टिवा में मारी टक्कर, कारोबारी की मौत, पुत्री का घायल
वहीं, तहरीर मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ने जिस फोन से फिरौती मांगी गई थी, उस नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो पता चला कि आरोपी खुद ही युवक है। पुलिस ने युवक को फुलसंदा आश्रम के पास से बरामद किया।
यह भी पढ़ें: UP: लापता बेटी का नहीं लगा सुराग, सीसीटीवी फुटेज लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन, जताई अनहोनी की आशंका
थाना प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि युवक ने अपना कर्ज उतारने के लिए अपने ही परिजनों से अपहरण का ड्रामा कर फिरौती मांगी थी। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।