फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Alert in Shakambhari Devi and traffic stopped for sometime, high security arrangements will in Navratri

UP: शाकंभरी देवी में अलर्ट, अचानक रोका ट्रैफिक,नवरात्र में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,रोडवेज ने की ये पहल

Tue, 21 Mar 2023 07:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Mar 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
UP: Alert in Shakambhari Devi and traffic stopped for sometime, high security arrangements will in Navratri
शाकंभरी देवी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ियों में बारिश होने पर सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में अलर्ट जारी कर दिया गया, हालांकि कुछ देर बाद ही मौसम साफ होने पर ट्रैफिक को फिर से खोल दिया गया।

विज्ञापन


मगंलवार दोपहर के समय पहाड़ियों में बारिश होने पर सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी से ऊपर रक्तदंतिका मंदिर पर बनाई गई बाढ़ चौकी से पानी आने की संभावना का अलर्ट जारी होने पर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बाबा भूरादेव मंदिर पर ही ट्रैफिक रोक दिया। हालांकि थोड़ी देर में बारिश बंद हो गई और मौसम भी साफ होने लगा, जिसके बाद फिर से ट्रैफिक खोल दिया गया।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति मां शाकंभरी देवी के दर्शन किए और प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। बुधवार को चैत्र का पहला नवरात्र है। प्रथम नवरात्र सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। मौसम के मिजाज को देखकर बाढ़ चौकी को भी अलर्ट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए रोडवेज ने चलाई बस

परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए रोडवेज बस शुरू की है। यह बस पुवांरका होते हुए बरौली तक जाएगी। बस के चलने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को बड़ी राहत मिली, साथ ही इस बस के चलने से जनता रोड पर बरौली तक पड़ने वाले करीब 14 गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए अभी तक कोई रोडवेज बस सेवा नहीं थी। जिस वजह से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को विश्वविद्यालय अपने निजी वाहनों या फिर टेंपो आदि से जाना पड़ता था। कई बार जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए रोडवेज बस चलाने की मांग भी उठाई, ताकि विद्यार्थियों को जाने में कोई परेशानी न हो सके।

यह भी पढ़ें: रैपिड रेल अपडेट: सुरंग में पहली बार ट्रैक बिछाने का काम शुरू,आंखों के सामने पूरा हो रहा सपना, देखें तस्वीरें

अब परिवहन निगम ने सहारनपुर डिपो की एक बस को सहारनपुर-बरौली मार्ग पर चलाना शुरू करा दिया है। प्रतिदिन बस सुबह साढ़े नौ बजे रेलवे रोड अड्डे से चल रही है, जो मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय होते हुए बरौली पहुंच रही है। वापस में बस के चलने का समय सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर है।

यह भी पढ़ें: थाने में प्रेम विवाह: पुलिस की मौजूदगी में एक-दूजे के हुए प्रेमी युगल, जीवनभर साथ रहने की खाई कसम, तस्वीरें

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की मांग थी कि सहारनपुर से मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के लिए बस चलाई जाए। उसी क्रम में हमने एक बस को बरौली तक चलाया है, जो मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय पुवांरका होकर जाएगी। अच्छी बात यह है कि बस के चलने से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को राहत मिलेगी। - जोगेंद्र सिंह, एआरएम, सहारनपुर डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed