{"_id":"641996a24b596dfde4045b7a","slug":"rapid-rail-update-the-work-of-laying-track-has-started-in-the-tunnel-for-the-first-time-in-meerut-2023-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल अपडेट: सुरंग में पहली बार ट्रैक बिछाने का काम शुरू,आंखों के सामने पूरा हो रहा सपना, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल अपडेट: सुरंग में पहली बार ट्रैक बिछाने का काम शुरू,आंखों के सामने पूरा हो रहा सपना, देखें तस्वीरें
रैपिड रेल की सुरंग में पहली बार ट्रैक बिछाने का काम शुरू हो गया है। गांधीबाग से लेकर बेगमपुल आरआरटीएस स्टेशन तक पहली टनल का निर्माण पिछले वर्ष अक्तूबर में सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया था। यह आरआरटीएस कॉरिडोर की पहली सुरंग है।
अब इसी 750 मीटर लंबी टनल के अंदर ट्रैक बिछाने की गतिविधि शुरू की गई है।
2 of 6
रैपिड रेल की सुरंग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के शताब्दीनगर के कास्टिंग यार्ड की ट्रैक स्लैब फैक्टरी में प्रीकास्ट ट्रैक स्लैब का निर्माण किया जा रहा है। देश में पहली बार ऐसी तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है, जिनसे उच्च क्षमता वाले बलास्टलैस ट्रैक स्लैब का उत्पादन हो रहा है। इनका जीवन काल लंबा होता है और इन्हें कम रखरखाव की आवश्यकता होती है।
3 of 6
रैपिड रेल के पिलर
- फोटो : अमर उजाला
एनसीआरटीसी के अफसरों ने बताया कि ये ट्रैक स्लैब आमतौर पर 4 मीटर x 2.4 मीटर आकार के होते हैं और इनके निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले कंक्रीट का उपयोग किया जाता है। इन ट्रैक स्लैब को ट्रकों-ट्रेलरों के जरिये टनल की साइट पर लाया जा रहा है और टनल के अंदर इंस्टॉल करने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रैपिड रेल
- फोटो : अमर उजाला
गोलाकार टनल में ट्रैक को मजबूती देने के लिए सर्वप्रथम पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) का बेस बनाया जाता है। टनल के अंदर ट्रैक बिछाने की गतिविधियों के अंदर जहां-जहां जरूरत है, वहां विशेष प्रकार के रबर पैड भी इंस्टॉल किए जाते हैं, जो टनल के कंपन को नियंत्रित करने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
रैपिड रेल के पिलर निर्माण का कार्य चल रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रैक स्लैब के बाद शुरू होगा सिग्नल सिस्टम
ट्रैक स्लैब के इंस्टॉल होने के बाद सिग्नल सिस्टम और ट्रैक्शन (ओएचई) लगाने की गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इस ट्रैक तकनीक की मदद से एनसीआरटीसी हाई स्पीड और हाई फ्रीक्वेंसी आरआरटीएस ट्रेनें चलाने में सक्षम होगी और संचालन के दौरान क्रमशः 180 किमी प्रति घंटे और 100 किमी प्रति घंटे की औसत गति के साथ यात्रियों की सुरक्षा और आराम को सुनिश्चित करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।