फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

थाने में प्रेम विवाह: पुलिस की मौजूदगी में एक-दूजे के हुए प्रेमी युगल, जीवनभर साथ रहने की खाई कसम, तस्वीरें

Tue, 21 Mar 2023 07:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 Mar 2023 07:09 PM IST
विज्ञापन
Meerut News : A lover couple has marry in police station in Mawana and see photos
थाने में प्रेम विवाह हुआ। - फोटो : अमर उजाला

प्यार करने वाले एक साथ रहने की जिद पर अड़े तो परिजनों की लाख कोशिशें भी नाकाम हो गईं। आखिरकार मामला थाने तक पहुंच गया। वहीं पुलिस के सामने प्रेमी-युगल ने साथ रहने की बात कही तो पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों की शादी करा दी गई।  



मेरठ के मवाना क्षेत्र का है मामला
यह मामला मेरठ जनपद के मवाना क्षेत्र का है। मंडप, बैंडबाजा और न ही बरात... थाने में सिर्फ पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में उज्ज्वल और आयुषी ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। बताया गया कि दोनों अलग-अलग बिरादरी से ताल्लुक रखते हैं लेकिन, उनकी जिद के आगे किसी एक न चली। 

Meerut News : A lover couple has marry in police station in Mawana and see photos
थाने में प्रेमी युगल के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

बताया गया कि युवक और युवती के परिजन इस शादी के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे। वहीं इस बीच मामला थाने में पहुंच गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाने ही बुला लिया। थाने पहुंचे दोनों के परिजनों ने युवक और युवती को बहुत समझाने की प्रयास किया लेकिन, वे नहीं माने।

Meerut News : A lover couple has marry in police station in Mawana and see photos
थाने में हुई शादी। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद थाने के मंदिर में ही दोनों की शादी करवाई गई। प्रेमी युगल ने एक-दूसरे के गले में माला डालकर सदा संग रहने की कसम खाई। पुलिस और परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद देकर विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Meerut News : A lover couple has marry in police station in Mawana and see photos
उज्जवल और आयुषी - फोटो : अमर उजाला

इस शादी के साक्षी बने दरोगा भीम प्रकाश के अनुसार, मोहल्ला तिहाई निवासी उज्ज्वल और आयुषी युवती के घर आमने-सामने हैं। उन्होंने बताया कि युवती रविवार को युवक के घर पहुंच गई थी और शादी के लिए दबाव बनाने लगी। अलग बिरादरी से होने की बात कहकर युवक के परिजनों ने शादी कराने से इन्कार कर दिया। 

विज्ञापन
Meerut News : A lover couple has marry in police station in Mawana and see photos
थाने में हुई शादी। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद युवती घर लौट आई और सोमवार सुबह मवाना थाने में पहुंची। युवती ने पुलिस को अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में बताया और शादी कराने की गुहार लगाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed