Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: A horrific accident in Saharanpur, a speeding car collided with a tree, four people died

UP: सहारनपुर में भीषण हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो भाइयों समेत चार लोगों की मौके पर मौत

Sat, 27 Dec 2025 06:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 27 Dec 2025 06:57 PM IST
सार

Saharanpur News: शाकुंभरी रोड पर धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय के सामने ये हादसा हुआ। इसें विजय उनके भाई डॉ. मनीष समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
UP: A horrific accident in Saharanpur, a speeding car collided with a tree, four people died
हादसे में कार का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेहट में शाकंभरी रोड पर धर्म सिंह जगदीश सिंह महाविद्यालय के सामने मोड़ पर पेड़ से कार टकरा गई। इसमें दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें से तीन की पहचान की जा चुकी है, जबकि एक की पहचान करने में पुलिस लगी है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

शनिवार को चिलकाना के गांव तिडफवा निवासी विजय अपने भाई डॉ. मनीष व दो अन्य साथियों के साथ बेहट की तरफ जा रहे थे। शाकंभरी रोड पर धर्म जगदीश सिंह महाविद्यालय के सामने घूम पर पहले कार अनियंत्रित होकर लोहे के एंगल से टकराई। उसके बाद सड़क किनारे पेड़ में जा लगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में विजय, डॉ. मनीष निवासी तिडफवा थाना चिलकाना, जितेंद्र निवासी महमूदपुर तिवाई थाना गागलहेड़ी की मौत हो गई। चौथे मृत व्यक्ति की जेब से रामू हलवाई लिखी पर्ची मिली है। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।


 
विज्ञापन

जिसने भी देखा हादसा, सिहर उठा
मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। जिसने भी यह हादसा देखा, वह सिहर उठा। कार चकनाचूर हो चुकी थी। 

ये भी देखें...
Saharanpur: 'लगता है मौत जवानी में होगी', स्टेटस लगा बी फार्मा के छात्र ने फंदे पर लटककर जान दी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed