फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: 'It seems that death will happen in youth', B Pharma student committed suicide by hanging himself

Saharanpur: 'लगता है मौत जवानी में होगी', स्टेटस लगा बी फार्मा के छात्र ने फंदे पर लटककर जान दी

Sat, 27 Dec 2025 04:18 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 27 Dec 2025 04:18 PM IST
सार

Student committed suicide: गांव कमालपुर में रीता के इकलौते बेटे वंश ने आत्महत्या कर ली। उसकी मौत पर मां और दोनों बहनों का रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Saharanpur: 'It seems that death will happen in youth', B Pharma student committed suicide by hanging himself
वंश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छुटमलपुर कस्बे की नई बस्ती में बी फार्मा के छात्र वंश (20) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। मरने से पहले छात्र ने अपना व्हाट्सएप स्टेटस, 'लगता है मौत जवानी में होगी' लगाया था। वंश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। 
विज्ञापन

 

Saharanpur: 'It seems that death will happen in youth', B Pharma student committed suicide by hanging himself
वंश की मौत पर घर के बाहर एकत्र हुए लोग। - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में रीता रानी आशा वर्कर है। पेंटर का काम करने वाले पति जितेंद्र से अनबन होने के चलते वह पिछले 8-10 साल से छुटमलपुर की नई बस्ती में किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह रीता की बड़ी बेटी वंशिका फाइनेंस कंपनी में अपनी जॉब पर गई थी। छोटी बेटी अनु ट्यूशन गई थी। रीता घर का काम कर रही थी। सुबह करीब आठ बजे वंश अपने कमरे में लगे पंखे से फंदे पर लटका मिला। रीता किसी काम से कमरे में गई। उसने बेटे को फंदे पर लटके देखकर शोर मचाया। 
विज्ञापन

शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी वंश को लेकर अस्पताल गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वंश मां के साथ गृहस्थी का बोझ उठाने के लिए प्राइवेट कंपनी में काम भी करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि अभी वजह पता नहीं चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed