फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uniformity in mind, word and body is the best religion

मन, वचन, काया में एकरूपता ही उत्तम आर्जव धर्म

Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Uniformity in mind, word and body is the best religion
सहारनपुर। जनपद के जैन मंदिरों में दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की गई।
विज्ञापन

जैन बाग स्थित स्थित जिनालय में पूजा के दौरान जैन समाज के लोगों ने श्रीजी का अभिषेक किया। इस मौके पर सीए अनिल जैन ने कहा कि मन, वचन, काया में एकरूपता का होना ही उत्तम आर्जव धर्म है। इसके विपरीत यदि मन, वचन, काया में भिन्नता है तो यह छल है। ऐसे व्यक्तियों में तीन काल में भी उत्तम आर्जव धर्म उत्पन्न नहीं हो सकता है। प्राचीन धार्मिक ग्रंथों में उल्लेखित घटनाओं के आधार पर ऐसे मनुष्य देहावसान के उपरांत नर्क एवं पशुगति में गमन करते हैं। यदि हमें अपने अगले जन्म को सुधारना है तो कभी किसी के साथ छल करने का विचार भी मन में नहीं लाना चाहिए। पूजा के दौरान मनीष जैन, नवीन जैन, अनिल जैन, सुखमाल जैन, सतपाल जैन, अभिषेक जैन, बालेश जैन, सुधीर जैन, संजीव जैन, अजय जैन, राजपाल जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, आशीष जैन, विपिन जैन मौजूद रहे।

वहीं, आवास विकास के चौधरी संदीप जैन ने कहा कि आर्जव धर्म का महत्व सहजता और सरलता से है। उन्होंने कहा कि जब मन, वचन, काया अलग-अलग हो और उनमें एकरूपता न हो तो वह धोखा है। जैन समाज के महामंत्री संजीव जैन ने कहा कि यह दशलक्षण धर्म ही है, जिसके माध्यम से हम केवल अपने शरीर ही नहीं बल्कि आत्मा की भी शुद्धि करते हैं। इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस दौरान मनोज जैन, राजा जैन, मनीष जैन, नवीन जैन, अनिल जैन, सुखमाल जैन, सतपाल जैन, अभिषेक जैन, बालेश जैन, सुधीर जैन, संजीव जैन, अजय जैन, राजपाल जैन, मनोज जैन, राकेश जैन, आशीष जैन, विपिन जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed