{"_id":"68d83dab4bc457deac02ae57","slug":"uncontrolled-car-damaged-several-vehicles-in-mela-gughal-driver-beaten-up-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-159679-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मेला गुघाल में अनियंत्रित कार से कई वाहन क्षतिग्रस्त, चालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मेला गुघाल में अनियंत्रित कार से कई वाहन क्षतिग्रस्त, चालक को पीटा
Sun, 28 Sep 2025 06:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मेला गुघाल में शुक्रवार की देर रात एक अनियंत्रित कार ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। खिलौने और कोल्डड्रिंक की दुकान में घुसने से सामान टूट गया। कार की चपेट में आने से तीन लोग घायल हुए। दुकानदारों ने कार चालक को पकड़कर बुरी तरह पीटा। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र में इन दिनों श्री भैरव बाबा मंदिर स्थित मेला गुघाल चल रहा है। बड़ी संख्या में रोजाना दूर-दराज और आसपास क्षेत्र के रहने वाले लोग मेला देखने के लिए पहुंच रहे हैं। शुक्रवार देर रात मेला गुघाल में तेज रफ्तार कार कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए दुकानों में जा घुसी। अनियंत्रित कार की चपेट में कई लोग भी आए। हल्की चोट होने पर उन्हें निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया।
इसके बाद सभी दुकानदार इकट्ठ हो गए। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उससे पहले ही दुकानदारों ने घेरकर चालक को पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पता लगते ही थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में कार चालक ने अपने नाम इमरान निवासी खुर्जा जिला बुलंदशहर बताया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे में था। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।