फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncle-nephew's death by crushing tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर चाचा-भतीजे की मौत

Tue, 09 May 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 09 May 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Uncle-nephew's death by crushing tractor-trolley
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के  नागल में सोमवार की शाम सीड़की-लाखनौर मार्ग पर तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके से फरार हुए चालक को ट्रैक्टर ट्राली सहित पुलिस ने सीड़की पुलिस चौकी पर धर दबोचा। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाम करीब चार बजे नागल थाना क्षेत्र में गांव सीदपुरा के पास लाखनौर मार्ग पर बाइक सवार चाचा-भतीजे सहारनपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर गिरने के बाद दोनों को ट्रैक्टर ट्राली ने कुचलते हुए निकल गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  चालक ट्रैक्टर ट्राली को लेकर भाग निकला। सूचना पर सीडकी चौकी पर पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर ट्राली सहित धर दबोचा।

उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त शुरू कराई। इसी दौरान वहां पहुंचे एक बाइक सवार ने मृतकों को अपना पड़ोसी बताते हुए उनकी शिनाख्त हरिद्वार जनपद के झबरेड़ा के मोहल्ला तेजियान निवासी 45 वर्षीय दिलशाद पुत्र जिंदा हसन और उसके भतीजे 25 वर्षीय सुलेमान पुत्र मुन्ना के रूप में की।

इसके बाद पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली चालक के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस के अनुसार बाइक सुलेमान चला रहा था जो हेलमेट लगाए हुए था।


पुलिस ने टूटा हुआ हेलमेट भी मौके से बरामद किया है। उधर, एसओ नागल कपिल गौतम ने बताया कि चालक प्रमोद निवासी सलेमपुर थाना नागल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed