फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two YouTubers also questioned, with investigating agencies linking them to the Adil-Babar network.

Saharanpur News: दो यू-ट्यूबरों से भी पूछताछ, आदिल-बाबर नेटवर्क से जोड़ रहीं जांच एजेंसियां

Sat, 15 Nov 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 15 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two YouTubers also questioned, with investigating agencies linking them to the Adil-Babar network.
सहारनपुर। जम्मू-कश्मीर पुलिस और एटीएस हर उस व्यक्ति तक पहुंच रही है जो डॉ. आदिल के संपर्क में रहे हैं। इसी क्रम में टीम ने दो यू-ट्यूबरों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दोनों लंबे से डॉक्टरों के संपर्क में थे। सोशल मीडिया के जरिए उनसे लगातार जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

डॉ. आदिल की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले दोनों युवक जम्मू-कश्मीर पहुंचे थे। वहां उन्हें एक हुक्का बार में डॉ. बाबर के साथ देखा गया था। सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन की पुष्टि के बाद एजेंसियों का शक गहराया। इसके बाद दोनों को जम्मू-कश्मीर पुलिस व एटीएस ने सहारनपुर से हिरासत में लिया। जांच टीम ने युवकों के मोबाइल, कैमरे, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरण जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन

प्रारंभिक फोरेंसिक जांच में कई अहम चैट, कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन हिस्ट्री और कुछ वीडियो मिले हैं, जिनके आधार पर एजेंसियां पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही हैं। उनके कैमरों से मिले कुछ वीडियो फुटेज की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों की गतिविधियों का उद्देश्य क्या था और क्या उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा थे। डिजिटल साक्ष्यों का तकनीकी विश्लेषण भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- खुफिया एजेंसियों की निगरानी में आदिल का घर
मानकमऊ स्थित अमन विहार कॉलोनी में डॉ. आदिल किराए के मकान में रहता था। खुफिया एजेंसियां उसके घर की लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल घर पर ताला लगा है। इसके साथ ही आदिल के संपर्क में रहने वालों पर भी गोपनीय नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed