फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two young men making fake Ayushman cards were caught in Deoband of Saharanpur

यूपी: फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाते दो युवक दबोचे, ऐसे खुली आरोपियों की पोल

Wed, 06 Jan 2021 09:11 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 06 Jan 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
Two young men making fake Ayushman cards were caught in Deoband of Saharanpur
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में देवबंद के चंदेना कोली गांव में ग्रामीणों से अवैध वसूली कर फर्जी तरीके से आयुष्मान कार्ड बना रहे देहरादून निवासी दो युवकों को नागल सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक ने ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


क्षेत्र के चंदेना कोली गांव में देहरादून उत्तराखंड निवासी दो युवक ग्रामीणों से चार-चार सौ रुपये वसूल कर फर्जी ढंग से आयुष्मान कार्ड बना रहे थे। ग्रामीणों को दोनों युवकों पर शक हुआ और उन्होंने इसकी सूचना नागल सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विकास पाल को दी। जानकारी मिलने पर डॉ. विकास पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों से गहनता से पूछताछ की तो दोनों युवक फर्जी पाए गए। डॉ. विकास पाल ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से भी बातचीत की, जहां से जानकारी मिली की एक राज्य के कर्मचारी किसी दूसरे राज्य में जाकर आयुष्मान कार्ड नहीं बना सकते। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तस्वीरें: खौफनाक तरीके से सलमान की हत्या, पंचायत में चार लाख रुपये लगाई जान कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दोनों युवकों के फर्जी होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के कब्जे से लैपटॉप, बायोमेट्रिक मशीन, रजिस्टर और कुछ लोगों के आधार कार्ड भी बरामद किए हैं। उन युवकों के साथ कुछ स्थानीय युवक भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: उजड़ गया परिवार, पति-पत्नी की मौत से मचा कोहराम, इलाके में पसरा मातम

इंस्पेक्टर का कहना है कि चिकित्सा अधीक्षक ने मामले में तहरीर दी है। जिसके आधार पर जांच की जा रही है। फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने के आरोप में पकड़े गए देहरादून निवासी युवक पिछले कई दिनों से चंदेना गांव में डेरा जमाए हुए थे। चर्चा है की दोनों युवक ग्रामीणों से अभी तक करीब दो लाख रुपये इकट्ठा कर चुके हैं। हालांकि इस संबंध में अभी पुलिस कुछ भी नहीं बता रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed