{"_id":"65b80439d95b8950ac00b984","slug":"two-womens-die-in-car-collision-highway-jammed-for-three-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-117326-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कार की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत, तीन घंटे हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कार की टक्कर से देवरानी-जेठानी की मौत, तीन घंटे हाईवे जाम
Tue, 30 Jan 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान के जंधेडा समसपुर में जाम लगा रहे लोगों के बीच पहुंचे विधायक देवेंद्र निम। संवाद
रामपुर मनिहारान । दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर घास लेने जा रहीं देवरानी-जेठानी की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को लेकर भाग गया। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने करीब तीन घंटे हाईवे जाम रखा। विधायक देवेंद्र निम और सीओ, एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर जाम खुलवासया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर स्थित गांव जंधेड़ा समसपुर निवासी सलेलता (42) पत्नी रमेश अपनी जेठानी सुशीला (50) पत्नी सतीश के साथ खेतों में घास लेने जा रही थी। सोमवार दोपहर जब वे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पार कर रही थीं तो रामपुर मनिहारान की ओर से तेज गति से आई अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पता चलने पर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पीछे नहीं हटे। इसके बाद विधायक देवेंद्र निम, एसडीएम रामपुर मनिहारान श्वेता पांडेय और सीओ चित्रांशु गौतम भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने काफी देर तक ग्रामीणों के साथ वार्ता की। बाद में उचित मुआवजे और कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन पर भीड़ ने तीन घंटे बाद करीब चार बजे जाम खोल दिया।
जाम के दौरान परेशान रहे लोग
ग्रामीणों ने दिल्ली यमुनोत्री हाईवे को तीन घंटे तक जाम किए रखा। जाम के कारण दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। एंबुलेंस तक जाम में फंसी रही। कई लोग तो दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
सुशीला के बच्चे हो गए अनाथ
देवरानी जेठानी की मौत के बाद परिवार में जहां कोहराम मचा है, वहीं गांव में मातम पसरा है। दोनों के परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। हादसे का शिकार हुई सुशीला के तो पति सतीश की भी मौत हो चुकी है। सुशीला के सात बच्चे हैं, जिनमें से चार की शादी हो चुकी है, जबकि तीन अभी अविवाहित हैं। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सुशीला की देवरानी सलेलता के चार बच्चे हैं। इनमें से दो की शादी हो चुकी है, जबकि दो अविवाहित हैं।