फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two roadways employees suspended, show cause notice given to two

Saharanpur News: रोडवेज के दो कर्मचारी निलंबित, दो को कारण बताओ नोटिस

Tue, 13 Feb 2024 11:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two roadways employees suspended, show cause notice given to two
सहारनपुर। ऑडियो वायरल होने के मामले में रोडवेज के दो कर्मचारी निलंबित किए गए हैं, जबकि दो को कारण बताओ नोटिस दिया गया। ये कर्मचारी परिवहन निगम के रीजन कार्यालय में तैनात हैं। इनका ऑडियो कुछ दिन पहले ही रीजन के ग्रुप में वायरल हुआ था।
विज्ञापन


31 जनवरी को मुजफ्फरनगर डिपो में तैनात केंद्र प्रभारी की विदाई पार्टी थी। कार्यक्रम में परिवहन निगम रीजन के कर्मचारी शामिल हुए थे। इस दौरान कुछ कर्मचारियों द्वारा अधिकारियों को लेकर अपशब्द कहे। यही बात उनमें में किसी एक कर्मचारी के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद ऑडियो रीजन के ग्रुप में चल गया, जिसमें क्षेत्रीय प्रबंधक से लेकर अन्य तमाम अधिकारी और कर्मचारी जुड़े हुए हैं। ऑडियो क्षेत्रीय प्रबंधक तक पहुंचा, जिस पर उन्होंने ऑडियो को लेकर रीजन कार्यालय के कार्यालय सहायक प्रथम अजय वालिया, कार्यालय सहायक सेकेंड प्रवीण गुप्ता को निलंबित कर दिया। कार्यालय सहायक प्रथम अनुज मलिक और राकेश सैनी को कारण बताओ नोटिस दिया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कर्मचारियों का ऑडियो रीजन के ग्रुप में आया था, जिसमें वह अधिकारियों को लेकर अपशब्द कह रहे हैं। इसमें दो कर्मचारी निलंबित किए गए और दो को कारण बताओ नोटिस दिया है।

 मनजीत, जीवन नगर

मनजीत, जीवन नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed