{"_id":"633dc730de59e555767e44f1","slug":"two-people-have-died-in-car-accident-in-saharanpur-district-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में दर्दनाक हादसा: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 06 Oct 2022 12:15 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:15 AM IST
सार
दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर)
विस्तार
सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में बुधवार की देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सूचना मिलने पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
हादसा रामपुर मनिहारान-घाटहेडा मार्ग पर बुधवार की रात दस बजे हुआ। देवीचंद उर्फ कल्लू (42) पुत्र जगदीश सैनी और अमित कुमार (29) पुत्र पाल्ला निवासीगण मोहल्ला इकराम रामपुर मनिहारान किसी काम से गांव घाटहेडा जा रहे थे। वहीं रास्ते में कार की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Dussehra 2022: श्रवण नक्षत्र के विशेष संयोग में विजयादशमी आज, पूजन के लिए 20 रुपये में मिला एक गन्ना
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली कार की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: Delhi Meerut Rapid: 147 दिन बाद दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल, दुहाई डिपो में गुजरात से पहुंच चुके हैं दो रैक