फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two parties face to face in HT line dispute, uproar

एचटी लाइन के विवाद में दो पक्ष आमने सामने, हंगामा

Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two parties face to face in HT line dispute, uproar
गंगोह के बुद्व विहार में एसडीओ पावर कार्पोरेशन का विरोध करती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। एचटी लाइन के तार बदलने के दौरान तारों के रूट को लेकर बुद्ध गढ़ कॉलोनी के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मामला शांत कराया, लेकिन उनके जाते ही फिर से हंगामा हो गया। बढ़ते हंगामे के बीच लाइन मैन काम बंद कर चले गए। बाद में सभासद ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत किया और काम शुरू कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला छत्ता की बुद्धु गढ़ कॉलोनी से होकर एचटी लाइन जा रही है। चार दिन पूर्व एचटी लाइन का जर्जर तार टूट कर गिरने से एक मकान में करंट आकर महिला गुड्डन झुलस गई । अगले दिन मोहल्ले के लोगों ने बिजलीघर में हंगामा किया। इसके बाद से यह लाइन बंद पड़ी थी। एसडीओ अंकुर दिनेश वर्मा ने तीन दिन में कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसडीओ के साथ बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और तार बदलने की कार्रवाई शुरू कर दी। काम अभी शुरू ही किया कि मोहल्ले के लोगों ने फिर से हंगामा कर दिया। उन्होंने कहा तारों को वे अपनी छतों से होकर नहीं जाने देंगे। सूचना मिलने पर एसडीएम पूरन सिंह राणा मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। एसडीओ ने उन्हें बताया कि जर्जर तार बदल कर एबीसी कंडक्टर डाले जा रहे हैं। इसके बाद लोगों को समझा कर एसडीएम चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्थान पर चार दिन से लाइन बंद है और यहां को लाइन होकर गांव उम्मेद गढ़ जा रही है। लाइन बंद होने से गांव की आपूर्ति ठप है। इस कारण ग्रामीणों को पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। नलकूप भी बंद पड़े हैं। इसी बीच उम्मेदगढ़ के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और लाइन शीघ्र शुरू करने की मांग की। इसे लेकर दोनों पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। तनाव बढ़ता देखकर एसडीओ व अन्य बिजली कर्मी मौके से लौट गए। इसके बाद सभासद नीरज अग्रवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। इसके बाद फिर से काम शुरू किया।

एसडीओ अंकुर दिनेश वर्मा ने बताया कि वह मोहल्ले के लोगों व ग्रामीणों की परेशानी के कारण बारिश में ही तार बदलवा रहे थे, लेकिन जब लोगों ने काम रोक दिया तो टीम लौट गई। अब फिर से टीम भेजी है। अगले दो-तीन घंटों में पूरा काम समाप्त हो जाएगा।

गंगोह के बुद्व विहार में मौके पर जांच करने पहुंचे एसडीएम और मौके पर जुटी भीड़

गंगोह के बुद्व विहार में मौके पर जांच करने पहुंचे एसडीएम और मौके पर जुटी भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed