{"_id":"67e6f1a5f64017143c003454","slug":"two-parties-clashed-over-asking-for-donations-for-a-mosque-in-nunabadi-seven-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-145860-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नूनाबड़ी में मस्जिद के लिए चंदा मांगने को लेकर भिड़े दो पक्ष, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नूनाबड़ी में मस्जिद के लिए चंदा मांगने को लेकर भिड़े दो पक्ष, सात घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। गांव नूनाबड़ी में मस्जिद के लिए चंदा मांगने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चल गई। संघर्ष में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नानौता अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर थाने पर तहरीर दी है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
गांव नूनाबड़ी में शुक्रवार शाम थाना फतेहपुर के गांव खुजनावर निवासी इंसान पुत्र सुभान के साथ नूनाबड़ी फुरकान, राशिद, सद्दाम, मशकूर आदि गांव की मस्जिद के लिए चंदा माग रहे थे। ग्रामीण जमशेद व खुर्शीद, इरफान, जाबिर ने चंदा देने से इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और तलवार चली। हमले में एक पक्ष के फुरकान, राशिद, सद्दाम, मशकूर और दूसरे पक्ष के सुल्तान, सादी व जुल्फाम घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए नानौता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि मस्जिद में अब तक नियुक्त रहे मौलाना सुभान को हटाकर दूसरे मौलाना अहसान को रखा गया है। मौलाना सुभान पक्ष के द्वारा चंदा मांगने पर लोगों पक्षों में मारपीट हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।