{"_id":"60bbbca98ebc3ef43759911a","slug":"two-more-patients-died-of-corona-21-new-infected-were-found-saharanpur-news-mrt5414244184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो और मरीजों की मौत, 21 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो और मरीजों की मौत, 21 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना से जनपद में दो और मरीजों की मौत हुई। इनके बाद जनपद में कोरोना से मरने वालों की संख्या 442 पर पहुंच गई है। शनिवार को 21 नए संक्रमित मिले, जिनके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 32921 हो गई है। उधर, शनिवार को 81 मरीज ठीक हुए हैं, जिनके बा एक्टिव मरीजों की संख्या 793 रह गई है।
शुक्रवार की शाम चार बजे से शनिवार की शाम चार बजे तक कोरोना से दो मरीजों की जान गई। इनमें एक की मौत राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल तथा दूसरे की दिल्ली रोड स्थित एक निजी कोविड अस्पताल में हुई। उधर, शनिवार को संक्रमित मिले 21 लोगों में 13 लोग सहारनपुर शहर तथा आठ लोग देहात के रहने वाले हैं। संक्रमण के कम होने के बाद चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली है।
सात जून के बाद कोरोना कर्फ्यू हटने की उम्मीद
सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने 600 से कम एक्टिव मरीजों वाले शहरों को कोरोना कर्फ्यू से छूट दी हुई है। सहारनपुर वासियों के लिए अच्छे संकेत यह हैं कि जिस तरह से संक्रमण कम हुआ है और मरीज तेजी से व बड़ी संख्या में ठीक हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में आठ जून तक सहारनपुर भी कोरोना कर्फ्यू से मुक्त हो सकता है। शनिवार तक 793 एक्टिव मरीज हैं।