{"_id":"5f3ac93a8ebc3e4ad91c81ef","slug":"two-more-patients-die-from-corona-64-new-infected-saharanpur-news-mrt4966483200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो और मरीजों की मौत, 64 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो और मरीजों की मौत, 64 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना से दो और मरीजों की मौत हुई है। इनमें एक महिला और एक पुरुष हैं। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है। उधर, जनपद में सोमवार को 64 नए संक्रमित भी मिले हैं।
सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में पहली मौत कंबोहान का पुल निवासी एक महिला की हुई। महिला शुगर और ब्लड प्रेशर की मरीज थी, जिसको कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद 13 अगस्त को कोविड सेंटर में भर्ती किया गया था। मरने वाला दूसरा मरीज बेरीबाग का है, जिसकी उम्र 63 वर्ष थी। वह पहले से दिल के मरीज थे, जिनको स्टंट डले हुए थे। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की वजह से उनकी हालत खराब थी। सोमवार की रात तीन बजे उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, जहां सुबह साढ़े चार बजे उनकी मौत हो गई। इनके साथ ही सहारनपुर में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 32 पहुंच गया है।
उधर, सोमवार को 64 लोग कोरोना पॉजिटिव भी निकले हैं। संक्रमितों में मोहल्ला झोटेवाला का एक, आनंद विहार का एक, मुबारिक अली गंगोह के तीन, जमालपुर के चार, बढ़तला यादगार का एक, तोता चौक के दो, रंजीत नगर का एक, हनुमाननगर का एक, दालमंडी पुल क्षेत्र के चार, रामबाग गंगोह के तीन, छुटमलपुर सीएचसी का एक, रुहाल्की का एक, जनकनगर के दो, कासमपुर का एक, बाबूराय गंगोह का एक, देहरादून चौक का एक, पीएनबी का एक, सम्राट विक्रम कॉलोनी के दो, चंद्रनगर का एक, एसबीआई नानौता का एक, सुबोध विहार का एक, घड़ी मलूक का एक, लिंक रोड का एक, अब्दुल्ला कॉलोनी का एक, बसंत विहार का एक, दूधला का एक, नवीन नगर का एक, चौधरीयान नकुड़ के तीन, बंजारान नकुड़ का एक, नाजिरपुरा बेहट रोड का एक, नया बांस का एक, भूतेश्वर मंदिर मार्ग का एक, पक्का बाग का एक, खानआलमपुरा का एक, रायवाला का एक, फिराहेड़ी का एक, पुंडैन का एक, नागल का एक, बजाज शुगर मिल का एक, सापला का एक, शुगर मिल सरसावा का एक, शास्त्री चौक देवबंद का एक, कैलाशपुरम देवबंद का एक, जमालपुर का एक, रविदास मार्ग देवबंद का एक, कृष्णा निवास का एक, वरुण विहार का एक व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा 51 लोगों की कोविड सेंटरों से छुट्टी हुई है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2199 पहुंच गई है।