{"_id":"6a9f1b2d74fb9438ab03fb26","slug":"two-more-cctv-cameras-installed-around-the-sitwo-more-cctv-cameras-installed-around-the-site-for-24-hour-surveillancee-for-24-hour-surveillance-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-183309-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 24 घंटे निगरानी के लिए स्थल के आसपास लगे दो और सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 24 घंटे निगरानी के लिए स्थल के आसपास लगे दो और सीसीटीवी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कलक्ट्रेट परिसर में मिले कुएं और स्थल की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा दो और कैमरे लगवाए गए हैं। यह कैमरे स्थल के नजदीक ही लगे हैं जो 24 घंटे निगरानी करेंगे। सोमवार को एएसआई के सहायक पुरातत्व अधिकारी ने परिसर में मिले कुएं की जांच की। इससे पहले एहतियात के तौर पर प्रशासन की ओर से स्थल पर 24 घंटे और सातों दिन नजर रखने के लिए दो कैमरे लगवाए गए हैं। इसका उद्देश्य स्थल पर कड़ी नजर रखने का है जिससे कोई भी स्थल में मिले कुएं के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ न कर सके।
-- --
सोमवार को आधी रह हुईं रजिस्ट्री और बैनामे
सहारनपुर। कलक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण को लेकर परिसर में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात रहा। इस दौरान लोगों को सुरक्षा जांच के बाद ही परिसर में प्रवेश दिया गया। शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते सरकारी दफ्तरों की छुट्टी थी। इसके बाद शनिवार को परिसर में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद रविवार का अवकाश रहा। ऐसे में सोमवार को रजिस्ट्री कराने कम ही संख्या में लोग पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर में सब रजिस्ट्रार द्वितीय और तृतीय के कार्यालय हैं। इनमें औसतन हर दिन 140 रजिस्ट्रियां होती हैं लेकिन सोमवार को सब रजिस्ट्रार थर्ड में 20 बैनामे ही हुए, जबकि द्वितीय में शाम आठ बजे तक 45 बैनामे लोगों ने कराए।