फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two Loot Accused Arrested After Police Encounter in Saharanpur, Shot in Leg

यूपी: सहारनपुर में लूट के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; एक बदमाश जंगल में फरार

Thu, 03 Sep 2026 10:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 03 Sep 2026 10:50 AM IST
सार

सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के बाद लूट के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी, जबकि उनका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Two Loot Accused Arrested After Police Encounter in Saharanpur, Shot in Leg
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में पुलिस ने लूट के मुकदमे में वांछित दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। वहीं, उनका एक साथी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


मोबाइल और 15 हजार रुपये की लूट के बाद तलाश में जुटी थी पुलिस
पुलिस के अनुसार सोमवार रात आजाद कॉलोनी निवासी मोहम्मद सरफराज से बदमाशों ने दो मोबाइल फोन और करीब 15 हजार रुपये लूट लिए थे। इसके बाद कुतुबशेर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अस्थियां सुरक्षित: मवाना थानेदार-महिला दरोगा की जांच, अर्चिता बताकर किया खुलासा, मां ने ईयर रिंग्स से पहचाना

विज्ञापन
विज्ञापन

भावपुर रोड पर चेकिंग के दौरान सामने आए तीन बाइक सवार
बृहस्पतिवार सुबह कुतुबशेर पुलिस हौजखेड़ी से भावपुर जाने वाली सड़क पर हौजखेड़ी चौराहे के पास संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान भावपुर की ओर से बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद बाइक सवार तेजी से भावपुर की ओर खेतों के रास्ते भागने लगे।

बाइक फिसली, पेड़ और ढलान की आड़ से फिर की फायरिंग
पुलिस के मुताबिक कुछ दूरी पर बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने पेड़ और ढलान की आड़ लेकर पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में राहुल निवासी नागराजपुर, कोतवाली देहात और अंकित निवासी गांव पहलवानपुर, सरसावा के पैर में गोली लगी।
 

दो बदमाश गिरफ्तार, तीसरा जंगल में भागा
गोली लगने के बाद दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उनका तीसरा साथी जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

दो तमंचे और लूट का सामान बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो जिंदा और तीन खोखा कारतूस बरामद किए हैं। इनके अलावा लूटा गया मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद हुआ है। पर्स में 4,500 रुपये, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मिले हैं। घटना में इस्तेमाल बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। दोनों आरोपी कुतुबशेर थाने में दर्ज लूट के मुकदमे में वांछित थे।

राहुल पर 15, अंकित पर छह मुकदमे
सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि राहुल के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में लूट, हत्या, डकैती और चोरी जैसे गंभीर अपराधों के 15 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अंकित के खिलाफ लूट, गैंगस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट से जुड़े करीब छह मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed