फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two labourers from Bihar riding a bicycle died after being hit by a DCM

Saharanpur News: डीसीएम की टक्कर से साइकिल सवार बिहार निवासी दो मजदूरों की मौत

Mon, 07 Jul 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Two labourers from Bihar riding a bicycle died after being hit by a DCM
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे गांव कंजौली के पास रविवार रात डीसीएम की टक्कर से बिहार निवासी साइकिल सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डीसीएम को मौके पर छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।

बिहार के उरनिया जिले के रायपुर निवासी बब्लू (28) पुत्र किशन और इंद्र (18 ) पुत्र दिनेश उम्र 18 रामपुर मनिहारान क्षेत्र में आम के बाग ठेकेदार के पास मजदूरी का काम करते थे। दोनों रात 8:30 बजे साइकिल पर सवार होकर कंजौली के पास आम के बाग में अपनी मजदूरी पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव कंजौली के पास डीसीएम ट्रक ने इनको टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क पर जा गिरे। सूचना पर 108 एम्बुलेंस ने उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बाग ठेकेदार को सूचना देने के साथ ही मृतकों के परिजनों को भी खबर कर दी गई है। हादसे के जिम्मेदार डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed