फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two killed in separate road accidents.

Saharanpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Sat, 02 May 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 02 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Two killed in separate road accidents.
सहारनपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र में पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जबकि दिल्ली रोड पर सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति ने अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात बेहट रोड पर मालवीय नगर के पास हुआ। घर लौटते समय पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक नीचे गिर गए। इसमें कमेला कॉलोनी निवासी अजहर की मौके पर मौत हो गई थी। इस दौरान पिकअप चालक भाग गया था। लोगों की भीड़ लग गई थी। पुलिस शव को जिला अस्पताल ले गई। पता लगते ही परिजन भी पहुंच गए। परिजन किसी तरह की कार्रवाई से इन्कार करते हुए शव साथ ले गए। दूसरा हादसा थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर हुआ। बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली रोड पर फुलवारी गार्डन मैरिज होम के पास शिवकुमार निवासी गांव धरूवाला थाना देवबंद सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने उसको टक्कर मार दी। घायल शिवकुमार को उपचार के लिए दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed