{"_id":"65f759b04a6ed7053a0b6bc6","slug":"two-history-sheeter-brothers-arrested-for-making-weapons-for-elections-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-120375-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चुनाव के लिए बना रहे थे हथियार, दो सगे हिस्ट्रीशीटर भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चुनाव के लिए बना रहे थे हथियार, दो सगे हिस्ट्रीशीटर भाई गिरफ्तार
Mon, 18 Mar 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जो हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस, बंदूक और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए। पूछताछ में आया कि आरोपी लोकसभा चुनाव के लिए हथियार तैयार कर रहे थे। इन्होंने कुछ हथियार शरारती तत्वों को भी बेचे हैं।
एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सूचना मिली कि क्षेत्र में चकआदमपुर-हौजखेड़ी मार्ग पर एक बंद पड़ी फैक्टरी में कुछ लोग अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे हैं। थाना प्रभारी सुनील नागर ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर मौके से मोहल्ला ढोलीखाल निवासी अनीस उर्फ मंचू व उसके भाई आसिफ पुत्र हनीफ निवासी ढोलीखाल को गिरफ्तार किया। मौके से आठ तमंचे, एक पोनिया बंदूक 315 बोर, चार अधबने तमंचे, दस कारतूस, वैल्डिंग मशीन आदि सामान बरामद हुआ। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पहले वह कमेले में काम करते थे। इन दिनों बेरोजगार हैं। उन्हें हथियार बनाना आता है, इसलिए करीब दो माह से हथियार बनाने का कार्य शुरू किया। क्योंकि लोकसभा चुनाव में हथियारों की मांग बढ़ गई थी। चुनाव माहौल खराब करने के इरादे से शरारती तत्वों ने उनसे हथियार खरीदे हैं। उन्होंने पश्चिमी यूपी के जिलों, उत्तराखंड और हथियार में भी हथियार सप्लाई किए। तमंचा चार हजार और बंदूक 15 हजार रुपये में बेचते थे।
अनीस पर 35 और आसिफ पर दर्ज 29 केस
आरोपी पहले भी हथियार बनाने के कार्य में लिप्त रह हैं। दोनों भाई शराब और मादक पदार्थ तस्करी में कर चुके हैं। इन पर मारपीट, लोगों को धमकाने और अवैध उगाही करने सहित अनेक आरोप हैं। अनीस पर 35 और आसिफ पर 29 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की मां ने किया हंगामा, बताया बेकसूर
जिस समय पुलिस लाइन में पूरे मामले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस चल रही थी, तभी आरोपियों की मां वहां पहुंच गई और हंगामा करने लगी। आरोप लगाया कि उसके बेटों को साजिश के तहत फंसाया गया है। पुलिस ने अपने पास से हथियार लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया है। हंगामे के दौरान वहां पर भीड़ जुट गई। एसपी सिटी ने भी महिला को समझाया। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंची और आरोपियों की मां को बाहर लेकर आई।