{"_id":"6ab973a5c42f16a9c80395d8","slug":"three-accused-arrested-for-stealing-a-car-on-rent-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-184655-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: किराए पर लेकर कार हड़पने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: किराए पर लेकर कार हड़पने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सहारनपुर। किराए पर चलाने के नाम पर कार लेने के बाद वापस न करने के मामले में कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन कार बरामद भी की है। इन्हीं कारों को किराए पर लेने के बाद वापस नहीं किया था।
न्यू लक्ष्मीपुरम पंत विहार निवासी आशीष रमन ने 24 सितंबर को कोतवाली सदर बाजार में तहरीर देकर बताया कि अमन चौधरी ने कार किराए पर चलाने के लिए ली थी। मांगने के बावजूद कार वापस नहीं की गई। इसी दिन पंजाबी बाग निवासी अमनदीप ने भी शिकायत की थी कि अमन चौधरी कार किराए पर चलाने के लिए ले गया था, लेकिन मांगने के बाद भी कार वापस नहीं की। इन दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
मामलों की जांच के दौरान शिवराम निवासी अनुपम विहार कॉलोनी और पंकज निवासी हंगावली के नाम भी सामने आए। सीओ द्वितीय विकास कुमार चौहान ने बताया कि रविवार को कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित छिदबना कट से न्यू आवास विकास तिराहे के पास से अमन चौधरी, पंकज और शिवराम को गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर दोनों मुकदमों में धारा की बढ़ोतरी की गई। आरोपी अमन चौधरी के खिलाफ सरसावा थाने में वर्ष 2020 में मारपीट और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज रहा है। वहीं, शिवराम के खिलाफ वर्ष 2015 में कोतवाली सदर बाजार में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था।