फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roof of mud house collapses due to rain; belongings buried under debris.

Saharanpur News: बारिश से कच्चे मकान की छत गिरी, मलबे में दबा सामान

Mon, 28 Sep 2026 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Roof of mud house collapses due to rain; belongings buried under debris.
देवबंद। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते परौली गांव में रविवार को एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के लोग मकान के बाहर होने के कारण बाल-बाल बच गए। हालांकि छत गिरने से मकान के अंदर रखा सामान मलबे में दब गया, जिससे पीड़ित को आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

परौली गांव निवासी मुर्तजा मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि कच्चा मकान ही उनके परिवार के रहने का एकमात्र सहारा था। रविवार को अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। देखते ही देखते मकान का एक हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया और उसमें रखा घरेलू सामान भी दब गया। मुर्तजा ने प्रशासनिक अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि मकान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने रहने की भी समस्या हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed