फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two died in the affair of kite flying

पतंगबाजी के चक्कर में दो की जान गई

Sat, 13 Feb 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 13 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two died in the affair of kite flying
पतंगबाजी के दौरान शनिवार को हादसों का सिलसिला शाम तक जारी रहा। सिटी कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पतंग उड़ाते समय ही छत के पास की हाईटेंशन तार से करंट की चपेट में आने पर एक युवक की मौत हो गई। बिजनौर के रहने वाले उसके परिजन यहां कोई कार्रवाई कराए बिना ही शव ले गए। जबकि जनकपुरी क्षेत्र में पतंगबाजी के दौरान छत से गिरे एक युवक की हायर सेंटर पर ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन


इसके अलावा पतंग उड़ाते समय ही अलग-अलग जगहों पर दो किशोर छत से गिर गए, जबकि चाइनीज मांझे की चपेट में आने से सात और राहगीर जख्मी हुए हैं। सिटी कोतवाली में नवाब गंज के पास मूलरूप से बिजनौर का रहने वाला नसीम नाम का युवक शहर में गद्दे ठीक करने और उनकी रूई बीनने का काम करता है।
विज्ञापन


वह सड़क पर ही जगह बदल बदलकर यह काम करता रहा है। शुक्रवार को शहर में चल रही पतंगबाजी के दौरान उसने भी छत पर पतंग उड़ाने और लूटी पतंग को पकड़ने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि इसी कोशिश के दौरान वह यहां हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी नवाबगंज चौकी और सिटी कोतवाली में दी लेकिन पुलिस के पहुंचने तक यहां रहने वाले परिचित शव बिजनौर ले गए। वहां रहने वाले पंकज उपाध्याय, सरजू और सुहान ने बताया कि हादसे के बाद मृतक की बीवी भी बेहोश हो गई थी। लेकिन वह सुरक्षित है।

उन्होंने बताया कि मृतक के बारे में यहां के लोग इतना ही जानते हैं कि वह बिजनौर का रहने वाला है। इससे अधिक जानकारी किसी से नहीं मिल पाई। पुलिस भी हादसे की जानकारी और मृतक के बारे में जानकारी जुटाने की जद्दोजहद करती रही।

वहीं जनकपुरी निवासी 29 वर्षीय अनुराग उर्फ रिंकू कुछ अन्य लोगों के साथ घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस छत पर मुंडेर नहीं है। बताया जाता है कि शाम के समय पतंग उड़ाते समय अचानक संतुलन बिगड़ने पर वह नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने के बाद परिजन उसे हायर सेंटर जौली ग्रांट ले जाने लगे तो रास्ते में यमुनानगर के पास ही उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।

पतंग काटने के चक्कर में छत से गिरे
पतंगबाजी के दौरान एक दूसरे की पतंग काटने के जुनून में दो किशोर छत से गिर गए। उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। हरेटी के पास का रहने वाला 13 वर्षीय युवक अभिषेक चौकी सराय में छत पर दोस्तों संग पतंग उड़ा रहा था।

इसी दौरान पतंग उड़ाने की कोशिश में वह संतुलन खो बैठा और छत से गिर गया। इसके अलावा भगवती कालोनी निवासी 18 वर्षीय अभिलाष भी घर की छत पर पतंग उड़ाते समय छत से गिरकर जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाकर उपचार दिलाया गया।

पतंग लूटने के चक्कर में चार किमी चला गया बच्चा
करीब पांच साल के एक बच्चे पर चढ़े पतंग के जुनून ने तो हद ही कर दी। यह बच्चा पतंग लूटने के चक्कर में सड़क पर दौड़ते भटकते हुए चार किलोमीटर दूर तक आ गया। बाद में सदर थाने पर लाए जाने के बाद पुलिस की मदद से परिजनों तक पहुंचा।

सदर थाना प्रभारी एसके दुबे ने बताया कि विजय कालोनी निवासी सुशील कुमार का पांच साल का बच्चा विवेक शुक्रवार को भटकती हालत में कुछ  पतंगों के साथ मिला था। उसे थाने पर लाया गया। पूछताछ की गई। पहले तो इतना ही बताता रहा कि उसका नाम विवेक है और पापा का नाम सुशील कुमार है। उसने बताया कि वह लूटी हुई पतंगों के चक्कर में सड़क पर इधर उधर घूम रहा था।


काफी जद्दोजहद के बाद पता चला कि यह बच्चा शहर की विजय कालोनी का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक यह कालोनी थाने से करीब चार किलोमीटर दूर है। पुलिस के साथ परिजन भी हैरान रह गए कि बच्चा पतंग के चक्कर में किस तरह यहां तक पहुंच गया। इस बच्चे को ले जाते समय भी उसे खुश करने के लिए कुछ पतंगें और दी गईं। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed