फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   two died in accident in saharanpur

हादसों में होमगार्ड समेत दो की मौत, चार लोग घायल

Tue, 11 Oct 2016 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 11 Oct 2016 04:42 PM IST
विज्ञापन
two died in accident in saharanpur
जैन कालेज रोड पर एक बाइक पर चार सवार। - फोटो : amar ujala
सहारनपुर  के नानौता और कुम्हारखेड़ा में हुईं दोनों सड़क दुर्घटनाओं में होमगार्ड समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनाें हादसों में ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट न पहनना ही मौत का सबब बना है। 
विज्ञापन


थाना कुतुबशेर क्षेत्रांतर्गत ग्राम धनौली निवासी कटार सिंह, उसका पुत्र विशेष कुमार और रामपाल बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। ग्राम कुम्हारहेड़ा के नजदीक सामने से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने कटार सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर  रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह की दुर्घटना नानौता में देवबंद रोड पर हुई। ग्राम तिलफरा ऐनाबाद निवासी 27 वर्षीय प्रवीण पुत्र शशीपाल, सुधीर पुत्र राजपाल तथा मंजू उर्फ गुलाब सिंह पुत्र उदय सिंह सोमवार की दोपहर करीब दो बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। देवबंद रोड स्थित खंड विकास कार्यालय के पास पहुंचे तो साइकिल सवार ग्राम उमाही राजपूत निवासी बालिका निधि की उनसे टक्कर हो गई। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई। इनमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्रवीण की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घायल बालिका निधि को भी घर भेज दिया गया। परिजनों के मुताबिक प्रवीण कुमार होमगार्ड के पद पर सहारनपुर में तैनात था, जो कि तीन दिन की छुट्टी लेकर फसल कटाई के लिए आया था

पुलिस दोनों ही दुर्घटनाओं का कारण ट्रिपल राइडिंग और हेलमेट न पहनना बता रही है। दोनों ही दुर्घटनाओं में कोई भी व्यक्ति हेलमेट नहीं पहने हुए था। यातायात पुलिस ट्रिपल राइडिंग न करने एवं हेलमेट का प्रयोग करने को प्रेरित करने के लिए अभियान तक चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed